फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agniveer: Ex-servicemen will make youth aware about Agneepath scheme

agniveer : अग्निपथ योजना के लिए युवाओं को जागरूक करेंगे भूतपूर्व सैनिक

Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
सार

कलक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि  योजना के बारे में युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है। ताकि वे योजना के लाभ के बारे में अच्छी तरह से समक्ष सके तथा योजना का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
Agniveer: Ex-servicemen will make youth aware about Agneepath scheme
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

विस्तार

अग्निपथ योजना को लेकर भूतपूर्व सैनिक युवाओं को जागरूक करेंगे। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में भूतपूर्व सैनिकों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अग्निपथ योजना के बारे में चर्चा की। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वह इस योजना को लेकर युवाओं को जागरूक करें। इस पर भूतपूर्व सैनिकों ने युवाओं को जागरूक करने का आश्वासन डीएम को दिया। 

विज्ञापन



कलक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि  योजना के बारे में युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है। ताकि वे योजना के लाभ के बारे में अच्छी तरह से समक्ष सके तथा योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह सभी प्रकार से अपना सहयोग करेंगे।
विज्ञापन



प्रयागराज में युवाओं को जगह-जगह जाकर वह समझाने का प्रयास भी करेंगे और इस योजना के लाभ के बारे में युवाओं को बताएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी, एडीएम सिटी मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भारतेन्द्र सिंह कवंर, भूतपूर्व सैनिक  श्याम सुन्दर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीरों की भर्ती के विरोध में आईआरईएफ 
सेना में अग्निवीरों की भर्ती का इंडियन रेलवे इंपलाइज फेडरेशन (आईआरईएफ) ने विरोध किया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि वर्ष 2019 से लेकर अब तक कोई भी सरकारी भर्ती ना कर देश के नौजवानों को प्राइवेट कंपनियों में गुलामी करने के लिए विवश किया जा रहा है। कारपोरेट के हाथों की कठपुतली बनकर सरकार ने युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया है।


 फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय व महासचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के तीनों क्षेत्रों जल सेना, थल सेना तथा वायु सेना में युवाओं को मात्र चार वर्ष पर संविदा पर रखा जाएगा। चार वर्ष पूर्ण होने पर उनमें से 75 प्रतिशत नौजवानों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। हथियारों को चलाना सीखने वाले नौजवान किस रास्ते पर जाएंगे यह बहुत गंभीर मसला है। संविदा पर रखे नौजवान देश की सुरक्षा किस स्तर तक कर पाएंगे यह भी चिंता का विषय है। इसके पूर्व रेलवे द्वारा गैर संरक्षा श्रेणी के 50 प्रतिशत रिक्त पदों को सरेंडर करने का फरमान जारी किया जा चुका है।

नौजवानों का भविष्य बनाने के लिए ही है अग्निपथ योजना

एक और जहां सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देश के तमाम राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर भाजपाई इस योजना का सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लगातार सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। रविवार को भाजपा कीडगंज एवं खुल्दाबाद मंडल की बैठक में भी अग्निपथ योजना के फायदे भाजपाइयों ने गिनाए। यह भी कहा गया कि कार्यकर्ता युवाओं को इस योजना से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दें।


भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि जिस देश का युवा कमजोर होगा वह देश कभी शक्तिशाली नहीं हो सकता। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि देश के नौजवान विपक्ष की बातों में ना आएं।  क्योंकि वह भ्रम फैलाकर सिर्फ सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। विरोधी देश भारत को सशक्त होना नहीं देखना चाहते। जबकि यहां विपक्षी दल कांग्रेस, सपा, बसपा, वामदल, तृणमूल कांग्रेस के नेता आपस में सांठगांठ कर केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध करवा रहे हैं।


नौजवानों को सशक्त शक्तिशाली और उनका भविष्य बनाने के लिए ही केंद्र की मोदी सरकार अग्निपथ योजना को लेकर आई है। अलग-अलग स्थानों पर हुई बैठक में प्रमोेद जायसवाल, गौरव गुप्ता, अपूर्व चंद्रा, मनोज मिश्रा, मुकेश लारा, पार्षद किरण जायसवाल, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्र, पूनम द्विवेदी, दिलीप केसरवानी, अनीता मिश्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed