फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AG Employee daughter robbed a bag full of cash

Prayagraj Crime News : एजीकर्मी की बेटी को तमंचा सटाकर नकदी भरा बैग लूटा

Sat, 01 Oct 2022 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 12:41 AM IST
सार

साईं मंदिर के पास ग्रुप के अन्य सदस्य आगे बढ़ गए जबकि स्कूटी सवार तनु सर्किट हाउस के पीछे स्थित ड्रमंड रोड से घर जाने लगी। अभी वह थोड़ा आगे ही बढ़ी थी कि तभी पीछे से आए तीन युवकों ने अपनी बाइक स्कूटी के सामने लगाकर उसे रोक लिया। 

विज्ञापन
AG Employee daughter robbed a bag full of cash
रुपये की लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

त्योहार पर हाई अलर्ट के माहौल में बेखौफ बदमाशों ने सिविल लाइंस में सनसनीखेज वारदात की। सर्किट हाउस के पीछे ड्रमंड रोड पर एजीकर्मी की बेटी तनु सोनकर को सरेराह रोककर सात हजार रुपयों भरा बैग लूट लिया। तमंचा निकालकर गोली मारने को भी धमकाया। कैंट के नेवादा हेस्टिंग्स रोड पर रहने वाले संतोष कुमार सोनकर एजीकर्मी हैं। उनकी बेटी तनु सांस्कृतिक केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है और सांस्कृतिक प्रस्तुति ग्रुप की सदस्य है। बृहस्पतिवार को रात 12 बजे के करीब वह सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर ग्रुप के सदस्यों संग घर लौट रही थी। 

विज्ञापन



साईं मंदिर के पास ग्रुप के अन्य सदस्य आगे बढ़ गए जबकि स्कूटी सवार तनु सर्किट हाउस के पीछे स्थित ड्रमंड रोड से घर जाने लगी। अभी वह थोड़ा आगे ही बढ़ी थी कि तभी पीछे से आए तीन युवकों ने अपनी बाइक स्कूटी के सामने लगाकर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और गालियां देने लगा। इसके बाद उससे बैग छीन लिया। साथ ही शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद युवती घर पहुंची और फिर परिजनों को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन

परिजनों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची लेकिन घंटों जांच पड़ताल के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं मिला। उधर, पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें बताया कि बैग में नकदी के अलावा, मोबाइल, पैन कार्ड, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे। सिविल लाइंस पुलिस दूसरे दिन भी तलाश में लगी रही लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 


कहां थे रात्रिगश्त पर तैनात पुलिसकर्मी? 
घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं, ऐसे में बड़ा सवाल है कि इसके बावजूद घटना को अंजाम देकर बदमाश कैसे निकल भागे। सवाल यह भी है कि तमंचा-बम लेकर अपराधी आखिर कैसे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही ताशकंद मार्ग पर आरएसएस कार्यालय के बगल स्थित ज्वाला देवी कॉलेज में बम फेंका गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed