फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the murder of the girl, the dead body was thrown in the canal, there is a possibility of rape

बच्ची की हत्या के बाद नहर में फेंक दी लाश, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 30 Jul 2021 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 11:46 PM IST
सार

  • बारा के लोहगरा में मिला शव, लालापुर की थी रहने वाली

विज्ञापन
After the murder of the girl, the dead body was thrown in the canal, there is a possibility of rape
हत्या

विस्तार

जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या की एक और सनसनीखेज वारदात शुक्रवार को सामने आई। जिसमें 12 वर्षीय बालिका की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। उसकी लाश बारा क्षेत्र केलोहगरा स्थित भेड़ी गांव में यमुनापंप कैनाल में मिली। वह लालापुर की रहने वाली थी जो चार दिन पहले संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल केबाद शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। अफसर देर रात तक जांच पड़ताल में जुटे रहे।

विज्ञापन


भेड़ी गांव के पास यमुना पंप कैनाल में शुक्रवार शाम 10-12 वर्षीय बालिका की लाश पानी में उतराती मिली। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। काफी कोशिश के बाद भी मृत बालिका के बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। इसके बाद आसपास केथानों में सूचना दी गई तो पता चला कि दो दिन पहले लालापुर थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बालिका संदिग्ध हाल में लापता हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

After the murder of the girl, the dead body was thrown in the canal, there is a possibility of rape
हत्या - फोटो : DEMO Pics

सूचना पर लालापुर पुलिस और परिजन मौकेपर पहुंचे जिसके बाद पता चला कि शव लापता बच्ची का है। वह लालापुर केसेमरी तरहार गांव की रहने वाली थी जो 27 जुलाई की शाम से लापता थी। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो अगले दिन परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसकेबाद से लालापुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव देखने में दो से तीन दिन पुराना लग रहा है जिससे आशंका जताई जा रही है कि 27 जुलाई को ही उसकी हत्या कर दी गई थी। बालिका के घर से कुछ दूर से होकर ही यमुना पंप कैनाल लालापुर से बारा के लोहगरा तक पहुंचती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि हत्या के बाद शव कैनाल में फेंककर हत्यारे भाग निकले। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि बच्ची केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच पड़ताल की जा रही है।

After the murder of the girl, the dead body was thrown in the canal, there is a possibility of rape
crime
गला घोंटकर मारा गया, पानी में फूल गया था शव
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना था और पानी में रहने केकारण फूल गया था। यही वजह रही कि बच्ची के शरीर पर किसी जाहिरा चोट केनिशान देख पाना संभव नहीं हुआ। हालांकि उसकी जीभ बाहर निकली थी, ऐसे में आशंका है कि गला घोटकर उसकी हत्या की गई। यह भी आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म केबाद हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केबाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

चार दिन के भीतर कत्ल की आठवीं वारदात
हत्या की वारदात दर वारदात से जिले में सनसनी फैली हुई है। बृहस्पतिवार तक तीन दिन में छह वारदातों का आंकड़ा शुक्रवार को हुई दो और हत्याओं के बाद चार दिन में आठ हत्याओं पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बारा में बालिका का शव मिलने से पहले सुबह फाफामऊ में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। चार दिन में हुई आठ हत्याओं में मरने वाले चार लोगों को नृशंस तरीकेसे कत्ल किया गया। इनमें सोरांव केदंपति, खीरी में विवाहिता व लालापुर की बालिका शािमल है।

30 जुलाई- हत्या कर फेंकी गई बालिका की लाश बारा में नहर में मिली
28 जुलाई- खीरी के चैनपुरवा लालतारा में कुसुम देवी की गला रेतकर हत्या।
28 जुलाई- सोरांव के चांदपुर सराय में घर के भीतर सो रहे देवनारायण पटेल व उसकी पत्नी रंजना की धारदार हथियार से हत्या।
27 जुलाई- हंडिया केसैदाबाद स्थित मउआडीह में मुकेश कुमार(20) की हत्या, कुएं में मिली लाश।
26 जुलाई- करछना के बरदहा में बालू कारोबारी राजाराम सोनी(47) की घर केबाहर गोली मारकर हत्या
26 जुलाई- कौंधियारा के जुगल का पूरा में व्हाट्सएप स्टेटस के विवाद में सोनू यादव(20) की पीट-पीटकर हत्या
25 जुलाई- कौंधियारा में दीवान का पूरा गांव निवासी 24 वर्षीय आलोक कुमार की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed