फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the instructions of the High Court the Municipal Corporation woke up

Prayagraj : हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जागा नगर निगम, शुरू हुई सुबह शाम फॉगिंग

Sun, 06 Nov 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 12:06 AM IST
सार

फॉगिंग में निगम के कुल 100 कर्मचारियों को लगाया गया है वहीं एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए 352 कर्मचारियों की नियुक्ति तय की गई है। छिड़काव के लिए लगभग 50  मशीनें और आई हैं, जिनका इस्तेमाल भी शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया।

विज्ञापन
After the instructions of the High Court the Municipal Corporation woke up
Prayagraj News : मुहल्लों में कराई जा रही फागिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ने पर उच्च न्यायालय गंभीर हुआ तो नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम की ओर से सुबह और शाम दोनों समय फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव किया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि पहले शाम में छह से लेकर नौ बजे तक ही फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा था, लेकिन शनिवार से सुबह पांच से नौ बजे तक और शाम के चार से रात के दस बजे तक फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।

विज्ञापन



फॉगिंग में निगम के कुल 100 कर्मचारियों को लगाया गया है वहीं एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए 352 कर्मचारियों की नियुक्ति तय की गई है। छिड़काव के लिए लगभग 50  मशीनें और आई हैं, जिनका इस्तेमाल भी शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन



नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह के मुताबिक नगर क्षेत्र के आठ जोन में फॉगिंग का कार्य 105 साईकिल माउंटेड मशीन, आठ बड़ी फॉगिंग मशीन, 190 बैटरी संचालित स्प्रे मशीन और 20 वॉटर स्प्रिकिलर से कराया गया। इसके साथ ही शनिवार को 30 साइकिल माउटेंड एवं एंटी लार्वा छिड़काव के लिए 20 हैंड स्प्रे मशीनें खरीदी गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से पांच बड़ी फॉगिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को नगर निगम में वार्ड एवं जोन स्तर पर मोहल्ला कमेटियों की बैठक की गई। जिसमें डेंगू से बचाव के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। इसके अलावा सदियापुर मलिन बस्ती और एडीए की कांशीराम कॉलोनी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। 

After the instructions of the High Court the Municipal Corporation woke up
Prayagraj News : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला।

नगर आयुक्त ने बाइक से किया मुआयना
नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग शनिवार को डेंगू से निपटने के हो रहे इंतजाम को देखने के लिए बाइक से निकले। नगर आयुक्त सुबह पौने छह बजे नगर निगम परिसर स्थित अपने आवास से अपनी सरकारी गाड़ी से निकले। बीच रास्ते में सरकारी वाहन से उतरकर बाइक पर सवार हो गए और मानसरोवर चौराहे पर पहुंच गए। जोनल अधिकारी संजय ममगई को मौके पर बुलाया और वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नगर आयुक्त कटरा पहुंचे, जहां क्षेत्र के पार्षद आनंद अग्रवाल के साथ उन्होंने सफाई के इंतजाम को परखा। नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को अच्छे तरीके से सफाई करने के निर्देश दिए और कहा कि वह इसी तरह व्यवस्थाओं को खुद परखेंगे और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा जिन क्षेत्र के कर्मचारी लगन व मेहनत से काम करेंगे उन्हें निगम की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

डेंगू से मुक्ति के लिए भाजपाइयों ने किया अखंड रामायण पाठ

डेंगू के प्रकोप से लोगों को मुक्ति  मिले इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रामायण का पाठ किया। कीडगंज स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रभु से जग के कल्याण एवं डेंगू का प्रकोप खत्म होेने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्षद सविता केसरवानी,  राजेश केसरवानी, पप्पू पांडेय, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजन शुक्ला, अमर सिंह, मुकेश लारा, टीएन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

डेंगू के 36 नए मरीज मिले
डेंगू के नए मरीजों की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही। शनिवार को 36 नए मरीज पाए गए। फिलहाल 37 मरीजों का अस्पताल में व 43 का इलाज घर पर चल रहा है। वहीं जिला प्रशासन के अनुसार छह डेंगू संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। 

डेंगू पर नियंत्रण न होने से नाराज सपाइयों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

डेंगू पर नियंत्रण न हो पाने से नाराज सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं होने की भी शिकायत की। नेताओं का कहना था कि डेंगू से कई लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बीमार हैं। इसके बावजूद प्रभावी तरीके से न फॉगिंग हो रही है और न ही छिड़काव। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसकी वजह से बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है।


उन्होंने क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होने की बात भी कही। उनका कहना था कि किसानों को खाद और बीज भी नहीं मिल रहा । जबकि रबी की फसलों की बुआई शुरू हो गई है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन एडीएम सिटी मदन कुमार ने ली। ज्ञापन सौंपने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव, रविंद्र यादव, अजय श्रीवास्तव, दान बहादुर मुधुर, अमरनाथ मौर्य, तारिक सईद अज्जू आदि शामिल रहे।

स्टाफ नर्स से मांगा स्पष्टीकरण
डीएम संजय कुमार खत्री ने शनिवार को बेली अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों से मुलाकात की तथा स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली। एक मरीज ने सीवीसी जांच नहीं होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से उनके क्षेत्र में हो रही फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव की बाबत भी जानकारी ली। डीएम ने मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस दौरान सीएमओ डॉ. नानक सरन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed