{"_id":"5f09b7538ebc3e63cf3705fe","slug":"after-the-filing-of-the-chargesheet-the-candidates-will-protest-in-the-commission161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जशीट दाखिल होते ही आयोग में धरना देंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्जशीट दाखिल होते ही आयोग में धरना देंगे अभ्यर्थी
Sat, 11 Jul 2020 06:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : Demo pic
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर आउट प्रकरण में एसटीएफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों को यह आश्वासन मामले के विवेचक सीओ सदर ने दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि चार्जशीट दाखिल होते ही रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने वाराणसी के नए एसएसपी से मिलने के लिए समय भी मांगा है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने १० जुलाई को वाराणसी जाकर वहां के एसएसपी से मिलने का निर्णय लिया था, ताकि पता लगाया जा सके कि एसटीएफ वाराणसी की ओर से चार्जशीट कब तक दाखिल की जाएगी। चार्जशीट दाखिल न हो पाने के कारण हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय में शिक्षकों के ३२८७ पदों का रिजल्ट फंसा हुआ है।
हालांकि वाराणसी जाने से दो दिन पहले ही वहां के एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला हो गया और अभ्यर्थियों को अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने अब वाराणसी के नए एसएसपी से मिलने के लिए समय मांगा है। इस दौरान एलटी समर्थक मोर्चो के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय की फोन पर मामले के विवेचक सीओ सदर से वार्ता भी हुई। अनिल के मुताबिक विवेचक ने बताया है कि एसटीएफ वाराणसी द्वारा एलटी मामले से संबंधिात यूपी में सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब कोलकाता में केवल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी बाकी रह गई है। कोलकाता स्थित तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की का आदेश कोर्ट से प्राप्त कर लिया है और एसटीएफ को अब अभियुक्तों के घर नोटिस चस्पा करने कोलकाता जाना है। कोलकाता में लॉक डाउन होने और आवागमन बाधित होने के कारण एसटीएफ की टीम वहां नहीं जा पा रही है। लॉक डाउन खुलते ही टीम रवाना हो जाएगी। अनिल उपाध्याय के अनुसार विवेचक ने यह भी कहा है कि चार्जशीट दाखिल करने के अभियुक्तों की गिरफ्तारी अनिवार्य नहीं है।
बिना गिरफ्तारी के कुर्की संबंधी कार्रवाई पूरी करके चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी और गिरफ्तारी बाद में होती रहेगी। विवेचक ने वार्ता में यह आश्वस्त किया है कि चार्जशीट से संबंधित सभी विधिक कार्यवाही उनकी प्राथमिकता में है और आवागमन शुरू होते ही इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान और प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि चार्जशीट दाखिल होते ही हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के रिजल्ट के लिए आयोग पर दबाव बनाया जाएगा और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।