{"_id":"58d81b2e4f1c1b31581a12be","slug":"after-the-decree-of-the-deputy-cm-the-officers-will-now-be-duped","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के फरमान के बाद अब अफसर रोकेंगे नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के फरमान के बाद अब अफसर रोकेंगे नकल
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
केशव
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने का फरमान जारी किया है। डिप्टी सीएम के इस फरमान के बाद सोमवार को होने वाली हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में नकल रोकना अफसरों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा क्योंकि इस परीक्षा में जबरदस्त नकल होने का आशंका पहले से ही जताई जा रही है। इसके अलावा अब तक जिला प्रशासन ने नकल रोकने के लिए किसी तरह की सख्ती भी नहीं की है, जबकि हाईस्कूल के कठिन प्रश्न पत्रों की परीक्षा हो चुकी हैं और एक अप्रैल को हाईस्कूल परीक्षा खत्म भी हो रही है। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 अप्रैल को खत्म होंगी।
यूपी बोर्ड की कठिन परीक्षाओं में शुमार हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा सोमवार को सुबह की पाली में होगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट की कृषि भौतिकी एवं जलवायु तृतीय प्रश्न पत्र एवं समाजशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं भी होंगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प एवं सिलाई तथा सामान्य आधारित विषय के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षाएं हैं। अफसरों के सबसे बड़ी चुनौती सुबह हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में नकल रोकना होगी। ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में इस परीक्षा में जबरदस्त नकल होगी यह भी तय है, और गणित और विज्ञान की परीक्षा नकल इसका ताजा उदाहरण भी है। अब डिप्टी सीएम के आदेश के बाद अफसर नकल रोकने में कितना सफल होते है, यह सोमवार को पता चलेगा।