फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the crack on the bridge of Tamsa river, the government ordered investigation

प्रयागराज : तमसा नदी के पुल पर आई दरार के बाद शासन ने दिए जांच के आदेश, फिलहाल आवागमन बहाल

Thu, 02 Nov 2023 11:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

पिछले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3357 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया था, जिसमें यह पुल भी शामिल था। उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित तहसील बारा, मेजा और कोरांव को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण कराया गया था।

विज्ञापन
After the crack on the bridge of Tamsa river, the government ordered investigation
तमसा नदी पर बना पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुनापार इलाके में तमसा नदी पर 67 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल में दरार आने और आवागमन रोके जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। पिछले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3357 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया था, जिसमें यह पुल भी शामिल था। उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित तहसील बारा, मेजा और कोरांव को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण कराया गया था। हालांकि, पुल चालू हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि इसमें दरारें पड़ गईं।

विज्ञापन


वहीं, पुल पर दरार आने का मुद्दा जब गरमाया तो सेतु निगम की टीम ने मंगलवार को दो घंटे के लिए पुल पर आवागमन रोककर वहां पर मिट्टी डाली और रोलर चलाया, जिसके बाद आवागमन शुरू कर दिया गया। बता दें कि अमर उजाला ने नारीबारी में तमसा नदी पर बने नए पुल के निर्माण में की गई लापरवाही के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


इस पुल के निर्माण को 2019 में स्वीकृति मिली थी। 2021 में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी। यह पुल शंकरगढ़, नारीबारी, चाकघाट, रीवा, जारी, खीरी, कोरांव, मेजा, मांडा एवं मिर्जापुर सहित दो राज्य एवं तीन जिलों को जोड़ता है। इस पुल से लगभग ढाई सौ गांव के लोग लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। फिलहाल इस पूरे मामले में शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही टेक्निकल टीम इसकी जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा शासन ने मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज अग्रवाल से आख्या भी मांगी है।

After the crack on the bridge of Tamsa river, the government ordered investigation
तमसा नदी पर बना पुल। - फोटो : अमर उजाला।

भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर कैसे बन सकते मजबूत पुल : अखिलेश

मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा- प्रयागराज में मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्धाटित पुल का 10 घंटे में ही दरक जाना एक गंभीर विषय है, जबकि कुंभ मेले का समय पास आता जा रहा है। भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर मजबूत पुल कैसे बन सकते हैं? गुजरात में भी ऐसा ही हुआ था। जन-जीवन की सुरक्षा के लिए आग्रह है, ‘गुजरात का विकास मॉडल’ यहां न लगाया जाए।

उच्चाधिकारियों ने परखा तक नहीं
इस पूरे मामले में जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की भी बड़ी लापरवाही रही। पुल का निर्माण होने के बाद उच्चाधिकारियों ने इसकी गुणवत्ता को परखना तक जरूरी नहीं समझा। हालांकि, मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण जरूर करा दिया गया। इस तरह की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

क्या कहते हैं अधिकारी


पुल अभी लेवल पर नहीं आया है, इसलिए इसमें दरार नजर आ रही है। मंगलवार को दो घंटे के लिए पुल पर आवागम बंद करके इसे मिट्टी डालकर लेवल किया गया है। अगले महीने भी कुछ दरारें देखने को मिल सकती हैं। यह दरारें मिट्टी बैठने के कारण आती हैं। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed