फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the collision with the car, there was a lot of ruckus in the police station.

Prayagraj : कार में टक्कर लगने के बाद थाने में जमकर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 19 Aug 2022 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 06:47 PM IST
सार

घटना बृहस्पतिवार रात नौ बजे के करीब हुई। कुछ अधिवक्ता अपने परिचित को छोड़ने जंक्शन पर पहुंचे थे तभी उनकी कार में दूसरे वाहन से टक्कर लग गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद और फिर मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
After the collision with the car, there was a lot of ruckus in the police station.
Crime - फोटो : Demo Pic

विस्तार

जंक्शन के पास गाड़ी में टक्कर लगने के विवाद को लेकर खुल्दाबाद थाने में जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष से जुटे अधिवक्तओं ने एफआईआर दर्ज होने पर सपा विधायक पूजा पाल के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन



घटना बृहस्पतिवार रात नौ बजे के करीब हुई। कुछ अधिवक्ता अपने परिचित को छोड़ने जंक्शन पर पहुंचे थे तभी उनकी कार में दूसरे वाहन से टक्कर लग गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद और फिर मारपीट होने लगी। कुछ लोगों ने बीचबचाव किया तो मामला शांत हो गया। हालांकि कुछ देर बाद खुल्दाबाद थाने में हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन



दरअसल घटना में एक पक्ष से राजेश कुमार शर्मा निवासी लूकरगंज खुल्दाबाद थे जो सपा विधायक पूजा पाल के करीबी हैं। उन्होंने थाने पहुंचकर मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने के आरोप में अज्ञात में एफआईआर दर्ज करा दी। उनके समर्थन में विधायक भी थाने पहुंचीं। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह भी थाने पहुंच गए और वहां हंगामा होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे पक्ष से कई अधिवक्ता भी थाने पहुंचे थे जिनकी पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई। उनका आरोप था कि पुलिस सपा विधायक के दबाव में काम कर रही है। नतीजतन बिना जांच पड़ताल किए ही एफआईआर दर्ज कर ली। थाने में करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। उधर जानकारी पर भारी फोर्स थाने में बुला ली गई। सीओ समेत अन्य अफसर भी आ गए। बाद में दूसरे पक्ष की भी एफआईआर दर्ज की गई तब जाकर मामला शांत हुआ।

1.08 लाख नकद, 49 हजार के स्टांप लूटने का आरोप
मामले में अधिवक्ता पक्ष से मारपीट, गालीगलौज के साथ ही लूट का भी आरोप लगाया गया है। कालिंदीपुरम निवासी अधिवक्ता विराट वैभव ने तहरीर देकर बताया है कि वह अपने मित्र को स्टेशन छोड़ने आए थे। पार्सल के पास नशे में धुत लोग खुद को सपा विधायक पूजा पाल का करीबी बताकर गालीगलौज व गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट करने लगे। लाठी-रॉड व पत्थर मारकर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। गाड़ी से 1.08 लाख नकद व 49 हजार मूल्य के स्टांप से भरा बैग लूट लिया। उधर दूसरे पक्ष से राजेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत तीन लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे। बीचबचाव पर उन्हें लात-घूंसों से मारपीट कर जख्मी कर दिया। 


दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।  - सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ कोतवाली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed