फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the clean chit on Raphael, Siddharthaath questions Rahul's seven questions

राफेल पर क्लीन चिट के बाद सिद्धार्थनाथ ने राहुल से पूछे सात सवाल

Tue, 18 Dec 2018 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
After the clean chit on Raphael, Siddharthaath questions Rahul's seven questions
यूपी सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
राफेल डील पर केंद्र सरकार को सुप्रीमकोर्ट द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। पीएम मोदी के बाद अब भाजपा के अन्य नेता भी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को भाजपा की ओर से 70 शहरों में प्रेस कांफ्रेंस करवाकर राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। प्रयागराज में यह जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को मिली। उन्होंने सर्किट हाउस मेें कहा कि ‘कामदार ईमानदार है तो नामदार चोर’। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर सात सवाल दागे और उसके जवाब भी जल्द से जल्द देने को कहा।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते और सच की हमेशा जीत होती है। पूछा कि क्या राहुल गांधी को इस बात की चिंता थी कि पांच साल पूरे होने जा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग सका। इसलिए झूठी कहानी गढ़कर उन्हें बदनाम किया जाए। दूसरा सवाल पूछा कि 27 जून 2012 को जो 126 राफेल लेने थे, जिसमें से 18 वहां से बनकर आते और शेष भारत में तैयार किए जाने थे, वह डील यूपीए सरकार में पूरी क्यों नहीं हुई। तीसरा सवाल रहा कि क्या कांग्रेस ने इसलिए यह निर्णय नहीं लिया कि जिस बिचौलिए को वे चाहते थे, उसका चयन नहीं हो पाया। चौथा सवाल पूछा कि कांग्रेस यह भी बताए कि जनहित याचिका डालने वाले लोगों का लड़ाकू विमान बनाने वाली दूसरी कंपनियों से क्या संबंध हैं। ऐसे लोगों के परिवारों के तार किन-किन विमान कंपनियों से जुड़े हैं। पांचवां सवाल रहा कि अगर राफेल नहीं आता तो किस कंपनी को लाभ मिलता जो लड़ाकू विमान बनाती है। उसके एजेंट से क्या लाभ मिलता।
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ का छठवां सवाल रहा कि क्या राहुल गांधी को यह समझ नहीं आता कि उत्पादन और मैन्यूफैक्चरिंग अलग-अलग होते हैं और आफसेट और कांट्रेक्ट अलग होता है या सिर्फ  भ्रमित करने के लिए दोनों को वे एक मानते हैं। सातवां सवाल रहा कि कांग्रेस का जो डीएनए है, वह झूठ पर झूठ क्यों बोलता चला आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि देर से ही सही, लेकिन दुरुस्त फैसला आया है। अब इस मामले में सोनिया और राहुल गांधी को देश की जनता को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed