{"_id":"634d763bfb9f0c08aa06f250","slug":"after-the-brutal-murder-of-a-young-man-his-head-and-private-parts-were-cut-off-and-his-torso-burnt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : युवक की नृशंस हत्या के बाद सिर और निजी अंग काटकर जला दिया धड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : युवक की नृशंस हत्या के बाद सिर और निजी अंग काटकर जला दिया धड़
Mon, 17 Oct 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:46 PM IST
सार
अफसरों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। हत्या किसने और क्यों की, यह पता लगाया जा रहा है। भीरपुर के मर्दापुर गांव के सामने प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के बगल में अनमोल ढाबा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करछना के भीरपुर में 25 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सिर व निजी अंग काटकर अलग कर दिए। फिर धड़ को जला दिया। मृतक के बिहार निवासी सूरज गुप्ता होने की आशंका है। अफसरों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। हत्या किसने और क्यों की, यह पता लगाया जा रहा है। भीरपुर के मर्दापुर गांव के सामने प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के बगल में अनमोल ढाबा है। यह काफी समय से बंद पड़ा है। सोमवार सुबह ढाबे के बगल में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर व निजी अंग काटने के बाद हत्यारों ने धड़ को जला दिया था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस के साथ ही सीओ करछना अजीत सिंह चौहान व एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलवाया गया। आसपास के जंगलों तक कई किमी में तलाश की गई लेकिन सिर नहीं मिला। मृतक के हाथ में त्रिशूल व ओम गोदवाया गया था। साथ ही कपड़ों से एक पर्स मिला, जिसमें कुछ कागज के टुकड़े मिले।
विज्ञापन
इन पर लिखे नंबरों पर सपंर्क करने पर बिहार के बक्सर निवासी सुनील व अक्षत से बात हुई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त हुलिया उनके गांव के सूरज गुप्ता का है। वह वायरिंग का काम करता है। पांच दिन पहले वह दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह गायब है। दोनों के माध्यम से परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवा दिया। हालांकि देर रात तक परिजन नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
कपड़ों में मिला स्थानीय व्यक्ति का डीएल
एसपी यमुनापार व सीओ करछना ने जांच पड़ताल शुरू की तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। घटनास्थल के पास ही एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जांच में पता चला कि यह पचदेवरा निवासी फिरोज का है। पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह रविवार रात से ही गायब है। वह नशीली दवाओं की तस्करी में पहले जेल जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर मृतक के कपड़ों से पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म टिकट मिला है।
कत्ल की वजह क्या... आशनाई या कुछ और?
जिस तरह से हत्या की गई, उससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सिर काटकर गायब करने और धड़ जलाने के पीछे माना जा रहा है कि हत्यारा यह चाहता था कि मृतक की पहचान न हो सके। उधर निजी अंग भी काटे जाने से आशनाई में कत्ल की भी आशंका है।
कुछ दूर पर मिले ग्लास व नमकीन के पैकेट
घटनास्थल से कुछ दूर पर ही पुलिस को खाली ग्लास व नमकीन के पैकेट मिले। आशंका यह भी है कि हत्यारों ने पहले शराब पी और फिर घटना को अंजाम दिया। एक सवाल यह भी है कि क्या हत्या से पहले मरने वाले को शराब पिलाई गई।
शिनाख्त के बाबत परिजनों के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। अगर मृतक सूरज ही है तो सवाल है कि वह यहां कैसे पहुंचा। फरार अधेड़ की तलाश की जा रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार