फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Swami Prasad Maurya, SP MLA from Pratapgarh raises questions on Ramcharit Manas, tweet creates rucku

यूपी : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद प्रतापगढ़ के सपा विधायक ने रामचरित मानस पर उठाए सवाल, ट्वीट पर मचा घमासान

Mon, 30 Jan 2023 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 12:07 PM IST
सार

विधायक वर्मा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है- तुलसीदास भेदभाव, ऊँचनीच, छुआछूत, गैरबराबरी की मानसिकता से ग्रसित कवि थे, जिनकी रामचरित मानस की अनेकों चौपाइयां जो संविधान विरोधी हैं।

विज्ञापन
After Swami Prasad Maurya, SP MLA from Pratapgarh raises questions on Ramcharit Manas, tweet creates rucku
डॉ. आरके वर्मा, सपा विधायक रानीगंज, प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और समाजवावादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान पर लोगों का आक्रोश अभी थमा नहीं था कि प्रतापगढ़ में रानीगंज के सपा विधायक आरके वर्मा ने भी रामचरित मानस को लेकर आपत्तिजनकर ट्वीट कर दिया है। उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन करते हुए मानस से उन चौपाइयों को हटाने की मांग की है जिस पर एक जाति विशेष को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में तुलसीदास के पाठ्यक्रम को भी हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन




विज्ञापन



विधायक वर्मा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है- तुलसीदास भेदभाव, ऊँचनीच, छुआछूत, गैरबराबरी की मानसिकता से ग्रसित कवि थे, जिनकी रामचरित मानस की अनेकों चौपाइयां जो संविधान विरोधी हैं, उससे आज का पिछड़ा,अनुसूचित, महिला व संत समाज अपमानित होता है, ऐसी चौपाइयों को हटाने के साथ तुलसीदास को छात्रों के पाठ्यक्रम से हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग उनके बयान पर सहमति जता रहे हैं तो कुछ उनकी खिंचाई भी कर रहे हैं। संदेश प्रताप सिंह नाम के एक यूजर ने आरके वर्मा को टैग करके लिखा है कि अन्य धर्मो के बारे में आपकी बोलती बंद क्यों हो जाती है। 

अमित तिवारी मोनू नाम के यूजर ने सपा विधायक को टैग करके  लिखा कि तुलसीदासजी जातिवादी थे तो आप क्या हैं। रानीगंज की दरती पर जाति की राजनीति नहीं चलेगी। इसी तरह अन्य यूजरों ने भी सपा विधायक के ट्वीट पर आपत्ति जताई है तो कुछ ने सही ठहराया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed