फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After seven days, there was some improvement in flights at the airport

:::::::संपादित...सात दिन बाद एयरपोर्ट पर कुछ सुधरी उड़ान, सिर्फ देहरादून फ्लाइट रही निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
After seven days, there was some improvement in flights at the airport
साल के आखिरी दिन सुबह दस बजे तक धूप निकलने का असर विमान संचालन पर भी दिखा। प्रयागराज एयरपोर्ट पर सात दिन बाद 14 विमानों की आवाजाही हो सकी। इससे यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली। देहरादून फ्लाइट छोड़ दी जाए तो इंडिगो के सभी विमानों का रविवार को आवागमन हुआ।
विज्ञापन

रविवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर सबसे पहले बंगलूरू से आने वाला इंडिगो का विमान सुबह 10:37 बजे उतरा, जिसमें सौ से ज्यादा यात्री थे। इसके बाद सुबह 10:56 बजे लखनऊ-प्रयागराज विमान उतरा। इसी बीच इंडिगो के प्रयागराज-पुणे विमान ने 20 मिनट की देरी से सुबह 11:15 बजे उड़ान भरी। वहीं भुवनेश्वर-प्रयागराज विमान दो घंटे देरी से 1:45 बजे यहां उतरा। इसके पूर्व मुंबई-प्रयागराज उड़ान यहां 12:55 की जगह 1:20 बजे उतरी। बाद में यही विमान दोपहर 1:45 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

वहीं, पुणे-प्रयागराज उड़ान यहां दोपहर 3:25 बजे, भोपाल-प्रयागराज उड़ान शाम 4:10 बजे, दिल्ली-प्रयागराज उड़ान दोपहर 2:35 की जगह शाम 4:40 बजे उतरी। इस तरह से दिन में यहां 14 विमानों का आवागमन हुआ। इन विमानों से वर्ष के अंतिम दिन 1820 यात्रियों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, चार घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज
कोहरा जल्द छंटने के बाद भी रविवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली ट्रेनों की चाल नहीं सुधरी। सुबह दिल्ली से आने वालीं तमाम ट्रेनें घंटों विलबिंत रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह 11 बजे जंक्शन पहुंच सकी। हालांकि, रीशेड्यूल से 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 17 घंटे जरूर लेट हो गई। वहीं, डाउन 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 10 घंटे लेट रही।
प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी
12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी - 2.00 घंटे
12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी - 1.30 घंटे
12397 महाबोधि एक्सप्रेस - 3.00 घंटे
12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 2.30 घंटे
15658 ब्रह्मपुत्र मेल - 2.15 घंटे
15484 सिक्किम महानंदा - 2.00 घंटे
14163 संगम एक्सप्रेस - 2.00 घंटे
12324 बाड़मेर-हावड़ा - 3.05 घंटे
20404 बीकानेर-प्रयागराज - 4.10 घंटे
14164 मेरठ सिटी-प्रयागराज - 3.45 घंटे
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस - 4.00 घंटे
12276 हमसफर एक्सप्रेस - 5.45 घंटे
12562 स्वतंत्रता सेनानी - 8.40 घंटे
12428 रीवा एक्सप्रेस - 6.15 घंटे
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 5.40 घंटे
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस - 5.55 घंटे
प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी
12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी - 2.00 घंटे
12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी - 1.30 घंटे
12397 महाबोधि एक्सप्रेस - 3.00 घंटे
12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 2.30 घंटे
15658 ब्रह्मपुत्र मेल - 2.15 घंटे
15484 सिक्किम महानंदा - 2.00 घंटे
14163 संगम एक्सप्रेस - 2.00 घंटे
12324 बाड़मेर-हावड़ा - 3.05 घंटे
20404 बीकानेर-प्रयागराज - 4.10 घंटे
14164 मेरठ सिटी-प्रयागराज - 3.45 घंटे
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस - 4.00 घंटे
12276 हमसफर एक्सप्रेस - 5.45 घंटे
12562 स्वतंत्रता सेनानी - 8.40 घंटे
12428 रीवा एक्सप्रेस - 6.15 घंटे
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 5.40 घंटे
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस - 5.55 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed