{"_id":"c9d96351c94d070e92f9c94cc0709a2a","slug":"after-ram-does-not-cut-from-a-roll-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बनने के बाद फिर कोई रोल न भाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बनने के बाद फिर कोई रोल न भाया
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। राम बनने के बाद फिर कोई रोल न भाया। अभिनय करना छोड़ संतों की सेवा में मन लगाया। यह बातें शुक्रवार को मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे चर्चित टीवी सीरियल रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि रामरूप में आने के दौरान ही मन परिवर्तित होने लगा। सीरियल समाप्त होने के बाद अभिनय से नाता तोड़ सनातन धर्म की सेवा में मन लगाया। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुंचे अरुण ने कहा संगमनगरी आने का सौभाग्य माघ महीने में मिलना भगवान राम की ही कृपा है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से उन्होंने सनातन धर्म की सेवा के लिए निर्देश भी लिया।
विज्ञापन