फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After leaving the bike, the robbers had changed clothes

सरिया व्यापारी से लूट का मामला : बाइक छोड़ने के बाद लुटेरों ने बदले थे कपड़े, सीसीटीवी में आए नजर

Sat, 20 Aug 2022 08:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 08:49 AM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल के एक छात्र को भी उठाया है। दरअसल, इसके बारे में पुलिस को पता चला है कि उसके कुछ साथियों की गतिविधियां संदिग्ध है। घटना वाले दिन उसकी लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिली है। पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी उससे पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
After leaving the bike, the robbers had changed clothes
Prayagraj News : फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्नलगंज में सरिया व्यापारियों से 6.05 लाख की लूट करने वाले बदमाशों ने बाइक छोड़ने के लिए साथ ही कपड़े भी बदले थे। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल में सामने आया है। उधर पुलिस ने इस मामले में एक हॉस्टलर को भी पकड़ा है। जिससे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन



जांच पड़ताल के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि बदमाशों ने राजापुर में बाइक छोड़ने के बाद अपने कपड़े भी बदले थे। जहां बाइक मिली, उस स्थान पर जाते वक्त उनके कपड़े वही थे जो उन्होंने घटनास्थल पर पहन रखे थे। हालांकि, बाइक छोड़कर लौटते वक्त उनके कपड़े बदले हुए थे। 
विज्ञापन



वहां से बदमाश पैदल ही निकले और फिर स्टैैनली रोड पर पहुंचकर भीड़ में गुम हो गए। माना जा रहा है कि पुलिस को चकमा देने के लिए ही उन्होंने कपड़े बदले। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। टीमें लगाई गई हैं, जो खुलासे के प्रयास में लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शक के आधार पर उठाया गया
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल के एक छात्र को भी उठाया है। दरअसल, इसके बारे में पुलिस को पता चला है कि उसके कुछ साथियों की गतिविधियां संदिग्ध है। घटना वाले दिन उसकी लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिली है। पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी उससे पूछताछ में जुटी है। 


पहले भी कर चुके हैं वारदात
सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह पहले भी लूट की वारदात कर चुके हैं। इससे पहले भी वारदात में अपाचे बाइक का ही इस्तेमाल किया गया था। एक बदमाश को चिह्नित कर लिया गया है। जिसके बारे में पता चला है कि वह हर बार वारदात के बाद बाइक कुछ दिनों के लिए कहीं छोड़ देता है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed