फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Iblis happiness distributed in Bargah

बारगाह में सजदा के बाद बांटीं खुशियां

Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
After Iblis happiness distributed in Bargah
ईद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शिया समुदाय ने बुधवार को अकीदत और एहतराम के  साथ ईद मनाई। शिया जामा मस्जिद चक सहित शहर की तमाम मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों में ईद की खास नमाज अदा की गई और अल्लाहताला की ओर से ईद की खुशियां अता करने के लिए शुक्रिया अदा किया गया। शिया जामा मस्जिद चक में इमाम जुमा व जमात सैयद हसन रजा, काजी जी की मस्जिद, बक्शीबाजार में मौलाना रजी हैदर, दरगाह मौला अली में मौलाना अम्मार हैदर, दरगाह इमाम हुसैन में मौलाना सज्जाद हुसैन, मुसल्लए मुहम्मदी बी ब्लाक करेली में मौलाना इलहाम हैदर, बैतुस्सलात सी ब्लाक करेली में मौलाना नय्यर रिजवी, इबादतखाना रहमतनगर में मौलाना अहसन अब्बास, जामेअतुल अब्बास वीआईपी कालोनी, गौसनगर में मौलाना हैदर अब्बास ने दो रकअत की खास नमाज पढ़वाई।
विज्ञापन


शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने नमाज के बाद खुतबे में अमन का पैगाम दिया। कहा, हम दहशतगर्दी के खिलाफ, जिहादियों, अत्याचारियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। इलाहाबाद में तकरीबन दो लाख शिया हैं, जो दल हमारे जानमाल इज्जत-आबरू, वक्फ संपत्ति, करबला, अजादारी, मातमी जुलूस की सुरक्षा का बेहतर इंतजाम करने का भरोसा दिलाएगा, वही हमारे वोट का हकदार होगा। बाद में दुआ के लिए हाथ उठे तो मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की, खुशहाली की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन

00 आनन-फानन में हुईं तैयारियां

शिया समुदाय ने अपने आलमे दौरा आयतुल्लाह आकाए सीस्तानी तथा ईरान के आध्यात्मिक धर्मगुरु आयतुल्लाह खामेनाई की ओर से ईरान, इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया सहित अनेक देशों में चांद दिखाई देने की तस्दीक के बाद बुधवार के ईद मनाने का फैसला किया। हालांकि सुबह तीन बजे तकरीबन सहरी के समय चांद की तस्दीक होने से आनन-फानन में तैयारियां की गईं। तकरीबन आधीरात के बाद तक चांद दिखने की तस्दीक न होने पर सभी कायम थे लेकिन उक्त ऐलान के बाद फैसला बदला और एक दूसरे को खबर करने के बाद आनन-फानन में ईद की तैयारियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान के आवास पर बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में कल्बे अब्बास, सैयद मो.अस्करी, मसूद काजमी, महबूब अली, फराज अली, इवने अब्बास, शाह अब्बास, श्याब रिजवी, इशरा रिजवी, मरियम, तारिक अब्बास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed