{"_id":"577d567b4f1c1b446c7f9f89","slug":"after-iblis-happiness-distributed-in-bargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारगाह में सजदा के बाद बांटीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारगाह में सजदा के बाद बांटीं खुशियां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया समुदाय ने बुधवार को अकीदत और एहतराम के साथ ईद मनाई। शिया जामा मस्जिद चक सहित शहर की तमाम मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों में ईद की खास नमाज अदा की गई और अल्लाहताला की ओर से ईद की खुशियां अता करने के लिए शुक्रिया अदा किया गया। शिया जामा मस्जिद चक में इमाम जुमा व जमात सैयद हसन रजा, काजी जी की मस्जिद, बक्शीबाजार में मौलाना रजी हैदर, दरगाह मौला अली में मौलाना अम्मार हैदर, दरगाह इमाम हुसैन में मौलाना सज्जाद हुसैन, मुसल्लए मुहम्मदी बी ब्लाक करेली में मौलाना इलहाम हैदर, बैतुस्सलात सी ब्लाक करेली में मौलाना नय्यर रिजवी, इबादतखाना रहमतनगर में मौलाना अहसन अब्बास, जामेअतुल अब्बास वीआईपी कालोनी, गौसनगर में मौलाना हैदर अब्बास ने दो रकअत की खास नमाज पढ़वाई।
शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने नमाज के बाद खुतबे में अमन का पैगाम दिया। कहा, हम दहशतगर्दी के खिलाफ, जिहादियों, अत्याचारियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। इलाहाबाद में तकरीबन दो लाख शिया हैं, जो दल हमारे जानमाल इज्जत-आबरू, वक्फ संपत्ति, करबला, अजादारी, मातमी जुलूस की सुरक्षा का बेहतर इंतजाम करने का भरोसा दिलाएगा, वही हमारे वोट का हकदार होगा। बाद में दुआ के लिए हाथ उठे तो मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की, खुशहाली की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
00 आनन-फानन में हुईं तैयारियां
शिया समुदाय ने अपने आलमे दौरा आयतुल्लाह आकाए सीस्तानी तथा ईरान के आध्यात्मिक धर्मगुरु आयतुल्लाह खामेनाई की ओर से ईरान, इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया सहित अनेक देशों में चांद दिखाई देने की तस्दीक के बाद बुधवार के ईद मनाने का फैसला किया। हालांकि सुबह तीन बजे तकरीबन सहरी के समय चांद की तस्दीक होने से आनन-फानन में तैयारियां की गईं। तकरीबन आधीरात के बाद तक चांद दिखने की तस्दीक न होने पर सभी कायम थे लेकिन उक्त ऐलान के बाद फैसला बदला और एक दूसरे को खबर करने के बाद आनन-फानन में ईद की तैयारियां की गईं।
विज्ञापन
महानगर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान के आवास पर बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में कल्बे अब्बास, सैयद मो.अस्करी, मसूद काजमी, महबूब अली, फराज अली, इवने अब्बास, शाह अब्बास, श्याब रिजवी, इशरा रिजवी, मरियम, तारिक अब्बास आदि मौजूद थे।