फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After getting information from UPcop app, ransom of Rs 1 lakh was demanded from the family

प्रयागराज : यूपीकॉप एप से जानकारी लेकर लापता छात्र के परिजनों से एक लाख फिरौती मांगी, पुलिस ने दबोचा

Sun, 03 Sep 2023 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
After getting information from UPcop app, ransom of Rs 1 lakh was demanded from the family
demo pic - फोटो : अमर उजाला।

दो शातिर दोस्तों ने यूपीकॉप एप से नैनी के लापता छात्र के बारे में जानकारी इकट्ठी की और घर वालों को फोन कर एक लाख की फिरौती मांग ली। फिरौती की बात सुनते ही घर वालों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। दोनों दोस्तों को पकड़ लिया गया। उन्होंने पूरी कहानी बताई तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जिस लापता छात्र के लिए उन्होंने एक लाख की रंगदारी मांगी थी, वह खुद ही घर पहुंच गया। दोनों आरोपियों को रंगदारी मांगने के आरोप जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


नैनी के गंगोत्रीनगर मोहल्ला निवासी हाईस्कूल का एक छात्र बीते 25 अगस्त को घर वालों से बिना बताए कहीं चला गया। उसकी खोजबीन शुरू हुई। 26 अगस्त को उसके मामा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दी। यूपी कॉप एप पर भी सूचना दर्ज कराई गई। पुलिस छात्र की खोजबीन में लगी थी। उसी दौरान छात्र के परिवार वालों के पास किसी अनजान नंबर से फोन आया। उन लोगों ने कहा कि छात्र उनके पास है। सलामती चाहते हो तो एक लाख रुपए का इंतजाम कर लो।

विज्ञापन

रकम ट्रांसफर के लिए अकाउंट नंबर भी दिया

फिरौती मांगने वालों ने एक एकाउंट नबंर भी दिया था और उसमें रकम ट्रांसफर करने की बात कही थी। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो नंबर सर्विलांस में लगवाया। सर्विलांस की मदद से फिरौती मांगने वालों की लोकेशन पता की गई। इसके बाद पुलिस ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के मातादीन का पूरा गांव निवासी धनराज बिंद पुत्र संजय बिंद और शिवकुटी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गोविंदपुर मुहल्ला निवासी मनीष सिंह पुत्र रणेंद्र सिंह को राजर्षी टंडन मुक्त विश्वविद्यालय गुमटी के समीप से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपी के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि प्रांजल बिना बताए दोस्तों के साथ कही घूमने गया था। वह घर वापस लौट आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed