फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After four years result out spokesperson screening examination

चार साल बाद आया प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट, जानिए कब होंगे इंटरव्यू

Wed, 13 Nov 2019 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Nov 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
After four years result out spokesperson screening examination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (इंटर कॉलेज) स्क्रीनिंग परीक्षा-2015 का रिजल्ट चार साल बाद बुधवार को घोषित कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कुल पदों के मुकाबले आठ गुना अभ्यर्थियों से 30 नवंबर तक उनके अभिलेख मांगे हैं। अभिलेखों के परीक्षण के बाद इंटरव्यू की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवक्ता हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर 2015 को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


आयोग ने चार साल बाद स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट घोषित करते हुए विज्ञप्ति जारी की है कि ऐसे अभ्यर्थी जो स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणीवार पदों के सापेक्ष आठ गुना की मेरिट (श्रेष्ठता) के तहत आते हैं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर एवं अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। उनके आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण पत्र एवं विभिन्न परीक्षाओं के प्राप्तांक प्रपत्र भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित इन प्रपत्रों को डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर उनके साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों और आरक्षण के दावे के संबंध में नवीनतम निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणपत्र की प्रमाणित छायाप्रतियां (महिला आरक्षण के लिए पिता पक्ष से जाति/निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा) संलग्न करते हुए स्पीड पोस्ट के माध्यम से या हाथों-हाथ यूपीपीएससी कार्यालय, प्रयागराज के निर्धारित काउंटर पर 30 नवंबर तक उपलब्ध कराएंगे। ऑनलाइन किए गए दावों और प्रस्तुत किए गए अभिलेखों के परीक्षण के दौरान अगर तथ्यों में भिन्नता पाई जाती है तो आयोग की ओर से अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।


इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे तीन गुना अभ्यर्थी
- आवेदन पत्रों एवं शैक्षिक अभिलेखों के परीक्षण के बाद स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर पदों के मुकाबले श्रेणीवार तीन गुना अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे। साक्षात्कार ज्ञाप जल्द ही वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed