फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After bidding farewell, the bride went to her in-laws' house, packed her jewelery and absconded with her lover

Prayagraj : विदा होकर ससुराल गई दुल्हन जेवर समेटकर प्रेमी संग फरार, रिश्तेदार बनकर पहुंचा था आशिक

Fri, 06 Dec 2024 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 06:00 PM IST
सार

सुल्तानपुर क्षेत्र से मऊआइमा के एक गांव में दो दिसंबर को बरात आयी थी। तीन दिसंबर को दुल्हन विदा होकर ससुराल गई। इसके बाद पांच दिसंबर को उसका प्रेमी रिश्तेदार बनकर उसकी ससुराल पहुंच गया और वापस भी लौट गया।

विज्ञापन
After bidding farewell, the bride went to her in-laws' house, packed her jewelery and absconded with her lover
Bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊआइमा क्षेत्र में सुल्तानपुर से बरात आई और दुल्हन विदा होकर ससुराल गई तो वहीं से जेवरात समेट कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। सूचना पर मायके में कोहराम मच गया। उसका प्रेमी रिश्तेदार बनकर गया और गुप चुप ढंग से दुल्हन को लेकर फरार हो गया। दुल्हन के रहस्य ढंग से गायब हो जाने पर ससुरालियों के चेहरे की रंगत बदल गई।

विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र से मऊआइमा के एक गांव में दो दिसंबर को बरात आयी थी। तीन दिसंबर को दुल्हन विदा होकर ससुराल गई। इसके बाद पांच दिसंबर को उसका प्रेमी रिश्तेदार बनकर उसकी ससुराल पहुंच गया और वापस भी लौट गया। बताया गया कि युवती पांच दिसंबर को रात में सारा जेवर समेट कर मऊआइमा के प्रेमी के साथ गायब हो गई। इसकी सूचना जब मायके वालों को दी गई तो वह आवाक रह गए।

विज्ञापन


परिजन बेटी की तलाश में जुट गए हैं। युवती के बगल के गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि वह युवक ही सुल्तानपुर जा कर युवती को लेकर फरार हो गया। युवक जब सुल्तानपुर युवती के ससुराल पहुंचा तो अपने को वह युवती का रिश्तेदार बताया जहां उसका आवभगत हुआ। अचानक दोनों कैसे गायब हो गए। कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। बताया गया है कि युवती के ससुरालियों ने इसकी सूचना सुल्तानपुर पुलिस को दी है। खुद तलाश में जुटे हुए हैं। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed