फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After a dispute between two parties, miscreants in a car shot a young man

Prayagraj : मम्फोर्डगंज में सरेशाम गोली मारकर एक युवक की हत्या, कार सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 24 Feb 2025 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

शहर के मम्फोर्डगंज इलाके में सोमवार को सरेशाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। गोली चलने के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मची रही। मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन
After a dispute between two parties, miscreants in a car shot a young man
घटना के बाद बेली अस्पताल में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में फव्वारा चौराहे के समीप एक युवक को दाैड़ाकर गोली मार दी गई। भाजपा का झंडा लगाए काले रंग की स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवकों का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान तेलियरगंज निवासी शशांक सिंह यादव (24) के रूप में हुई है, जो परिवार का इकलाैता लड़का था।

खास बात यह है कि घटनास्थल के पास ही पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का आवास भी है।मूलरूप से थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित जगदीशपुर निवासी शशांक सिंह तेलियरगंज में किराए के मकान में रहता था। सोमवार की शाम सिविल लाइंस स्थित चाइना टाउन दृष्टि कोचिंग के सामने शशांक की स्कार्पियो सवार बदमाशों से किसी बात को लेकर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों से शशांक की पुरानी रंजिश थी।

विज्ञापन


बात बिगड़ने के बाद खतरा देखकर शशांक अपने दोस्तों के साथ बाइक से भागने लगा। इस पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया। फव्वारा चौराहे के पास पहुंचते ही शशांक ने बाइक खड़ी कर डंडे से स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। तभी बदमाशों ने उस पर दो फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक गोली शशांक के सीने में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दोस्तों ने गंभीर रूप से जख्मी शशांक को बेली अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस जांच में पता चला कि पिछले काफी समय से शशांक तेलियरगंज में अकेला रहकर नौकरी करता था।

गाेली लगने के बाद दुकानें हुईं बंद

चौराहे पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी गोली की आवाज सुनी। ऐसा लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा है। तभी उसने देखा कि तेजी से एक काले रंग की स्कार्पियो निकली। वहीं एक युवक जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। इसके बाद उसके दोस्त उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दी। देखते ही देखते पूरे चौराहे पर सन्नाटा पसर गया।

आरोपी को दबोचने के लिए बनाईं दो टीमें

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि वर्चस्व की जंग में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गईं हैं।

 

शशांक की शादी की भी चल रही थी बात

मौसी आरती ने रोते-बिलखते बताया कि पुलिस ने फोन किया तो दौड़ी-दौड़ी बेली अस्पताल आई हूं। उनको इस बारे में कुछ पता नहीं है कि किसने क्या किया है। किसकी क्या गलती है। उन्होंने बताया कि शशांक घर का इकलौता लड़का था। उसकी एक बहन है, जबकि पिता शिवशंकर जीएसटी विभाग में कार्यरत हैं। शशांक की शादी की बात भी चल रही थी। पुलिस वाले फिलहाल उनको कुछ नहीं बता रहे हैं।

शशांक पर कई मुकदमे भी हैं दर्ज

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक शशांक सिंह पर कर्नलगंज समेत अन्य थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं पुलिस अब घटनास्थल समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो की पहचान करने में जुट गई है।

काली स्कार्पियो सवार बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - राजीव यादव, एसीपी कर्नलगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed