फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates will examine Hindi translation of High Court decisions, applications sought till September 22

प्रयागराज : हाईकोर्ट के फैसलों के हिंदी अनुवाद का परीक्षण करेंगे अधिवक्ता, 22 सितंबर तक मांगे आवेदन

Fri, 22 Sep 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने बीती 27 अगस्त को ही हिंदी में फैसले देखने की सुविधा की शुरुआत की थी। इसका लिंक हाईकोर्ट की वेबसाइट पर दिया गया है। इसके लिए महत्वपूर्ण फैसलों का हिंदी में अनुवाद कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Advocates will examine Hindi translation of High Court decisions, applications sought till September 22
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंग्रेजी में दिए फैसलों के हिंदी में अनुवाद का परीक्षण या संशोधन हाईकोर्ट के अधिवक्ता ही करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पैनल में शामिल होने के लिए बार एसोसिएशन के जरिए अधिवक्ताओं से शुक्रवार तक आवेदन मांगे हैं। चयनित अधिवक्ताओं को एक रुपये प्रति शब्द की दर से इसका भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने बीती 27 अगस्त को ही हिंदी में फैसले देखने की सुविधा की शुरुआत की थी। इसका लिंक हाईकोर्ट की वेबसाइट पर दिया गया है। इसके लिए महत्वपूर्ण फैसलों का हिंदी में अनुवाद कराया जा रहा है। हिंदी में अनुवादित फैसले वेबसाइट पर अपलोड करने के पहले अनुभवी अधिवक्ताओं से परीक्षण कराया जाएगा, ताकि किसी तरह की कमी न छूटने पाए। इसके लिए अधिवक्ताओं को न्यायिक निर्णय की सॉफ्टवेयर से हिंदी में अनुवादित कॉपी के साथ-साथ मूल प्रति भी दी जाएगी।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के आवेदन 22 सितंबर की शाम पांच बजे तक मेडिएशन सेंटर की तीसरी मंजिल स्थित सुवास सेल में जमा किए जाएंगे। इच्छुक वकीलों को नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, एडवोकेट रोल नंबर और बार काउंसिल पंजीकरण नंबर के साथ अपने बैंक खाते का ब्योरा भी उपलब्ध कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार ने की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि हाईकोर्ट की इस योजना के बारे में अधिकांश अधिवक्ताओं को जानकारी ही नहीं है। इसी वजह से बार एसोसिएशन ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि को कम से कम 15 कार्य दिवस के लिए बढ़ा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed