फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates were out of action for the second day in protest against the attack

हमले के विरोध में दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sun, 18 Aug 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Advocates were out of action for the second day in protest against the attack
Advocates were out of action for the second day in protest against the attack - फोटो : CITY DESK
हमले के विरोध में दूसरे दिन भी वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

0 कचहरी की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात करने और अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
प्रयागराज। अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला पर जिला न्यायालय परिसर में हुए हमले के विरोध में जिला न्यायालय के वकीलों ने लगातार दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। शनिवार को संघ की आम सभा में पहुंचे एसपी सिटी ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। अधिवक्ता संघ की आम सभा में आरोपी अधिवक्ता की संघ से सदस्यता समाप्त करने और कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था सीआरपीएफ के हवाले किए जाने के लिए हाईकोर्ट को पत्र लिखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि संघ की आम सभा सुबह 11 बजे अध्यक्ष हरिसागर मिश्र की अध्यक्षता में बुलाई गई। सभा में घटना की निंदा करते हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। संघ ने घटना में शामिल अधिवक्ता की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। कार्रवाई के लिए बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश को भी पत्र लिखा जाएगा। मंाग की गई कि जिला न्यायालय के सभी प्रवेश द्वारों पर लगे मेटल डिटेक्टर ठीक किए जाएं और बिना जांच के किसी को प्रवेश न दिया जाए । सभा के दौरान एसपी सीटी उपस्थित हुए और वकीलों को आश्वासन दिया कि अभियुक्तों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आम सभा में जीतेन्द्र सिंह जीतू, अखिलेश चन्द शुक्ला, देवेन्द्र मिश्र लारा, इंद्रेश मिश्र, अली अहमद, अनिल शुक्ल अन्नू, और कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा पूर्व मंत्री राजेन्द्र मिश्र रज्जू, अरुण पांडेय, अनिल तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र मिश्र बऊ, राधा रमण मिश्र, विद्याभूषण द्विवेदी, मंजेश शुक्ल, अरुण उपाध्याय, रेवती रमण त्रिपाठी, नरेन्द्र मिश्र पिंटू, राममणि शुक्ल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed