{"_id":"5d3ca43b8ebc3e6d0f40dc91","slug":"advocate-union-election-result-allahabad-news-ald2506538200","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों ने निकाले जूलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों ने निकाले जूलूस
विज्ञापन
Advocate union election result
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव का परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थक खुशी से झूम उठे। कचहरी में शनिवार को होली जैसा माहौल हो गया। रंग, अबीर और गुलाल से समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को रंग दिया तो फूलमालाओं से लादकर जुलूस भी निकाला।
मतगणना का पहला परिणाम अध्यक्ष पद का घोषित हुआ। इस पद पर जीत हासिल करने वाले हरिसागर मिश्र को उनके समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया। फूलमालाओं से लाद कर समर्थकों का जूलूस सबसे पहले दीवानी परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा। हनुमान जी को मत्था टेकने के बाद प्रसाद चढ़ाया गया। समर्थकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे, बीच-बीच में अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
थोडी ही देर बाद मंत्री राकेश दुबे, संयुक्त मंत्री देवेन्द्र नाथ लारा और फिर कोषाध्यक्ष पद पर विजयी इंद्रेश कुमार मिश्र को भी जीत की खुशखबरी मिली। सभी विजयी प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचे और परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर लडडू का प्रसाद चढ़ा कर आर्शीवाद लिया। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों ने परिसर में वकीलों के चैंबराें में जाकर आर्शीवाद लिया और बधाई स्वीकार की। विजयी प्रत्याशियों ने जीत की मिठाई बांटी। सभी पदों पर विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
हारने वालों ने भी जताया आभार
प्रयागराज। अधिवक्ता संघ के चुनाव में जिन प्रत्याशियों को इस बार सफलता नहीं मिल सकी उन्होंने भी समर्थकों का आभार जताया है। अध्यक्ष पद के शीतला प्रसाद मिश्र, अनिल तिवारी, संतोष यादव, संयुक्त मंत्री के उम्मीदवार रेवती रमण त्रिपाठी आदि ने समर्थकों का आभार जताया है। बार कौंसिल के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है।