फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   advocate threatens on gun point

विवाद के बाद अधिवक्ता पर तानी राइफल

Wed, 26 Jun 2019 02:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
advocate threatens on gun point
विवाद के बाद अधिवक्ता पर तानी राइफल, पकड़े गए
विज्ञापन

मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में लोक सेवा आयोग के सामने देर रात हुए विवाद में दो युवकों ने एक अधिवक्ता पर भरी राइफल तान दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान वहां मौजूद लोक सेवा आयोग चौकी इंजार्च रवि शर्मा पहुंच गए। उन्होंने तेजी दिखाते हुए युवकों को काबू में करके उनसे राइफल छीन ली। आरोपियों को पकड़कर थाने ले आया गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले एक चिकित्सक के साथ हुए विवाद में भी यह दोनों युवक नामजद किए गए थे।
शिवकुटी निवासी जयप्रकाश पांडेय 40 वर्ष पुत्र एनसी पांडेय जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नेवादा निवासी अभिषेक कनौजिया एवं पीडीए में ठेकेदार गिरिजेश राय ने उनको फोन करके सिविल लाइंस बुलाया। यहां पहुंचने पर दोनों युवक उसके साथ विवाद करने लगे। गाड़ी में बंद करके उनकी पिटाई की गई। जब वह बचकर भागने लगे तब आरोपियों ने उनको राइफल लेकर दौड़ा लिया। उसी दौरान लोक सेवा आयोग के चौकी इंचार्ज भी वहां पहुंच गए। आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। उनके पास से कारतूस भरी राइफल बरामद हुई, हालांकि पुलिस का कहना है तीनों काफी देर तक साथ में बैठे थे। घटना से कुछ देर पहले ही अधिवक्ता ने युवकों के एक चिकित्सक के साथ हुए विवाद में एफआर लगाने के लिए पुलिस से पैरवी भी की लेकिन थोड़ी देर बाद ही आखिर किस वजह से विवाद पैदा हुआ, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चंद कदम दूर मौजूद थे आईजी, एससएसपी
प्रयागराज। जिस समय अधिवक्ता को दोनों युवक राइफल लेकर दौड़ा रहे थे, उस समय आईजी मोहित अग्रवाल एवं एसएसपी अतुल शर्मा सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर मौजूद थे और डायल-100 गाड़ियों का रिस्पांस चेक कर रहे थे। एसएसपी ने सभी डायल-100 गाड़ियों को सुभाष चौराहे पहुंच कर रिपोर्ट करने को कहा। अधिकतम पंद्रह मिनट के भीतर अधिकांश गाड़ियां वहां पहुंच गईं। इस दौरान एसएसपी ने सभी गाड़ियों को उनकी पोजिशन, व्यवहार समेत अन्य जरूरी काम के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed