फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate son files complaint of murder in case of death of old man, three including hotel owner suspected

Prayagraj : बुजुर्ग की मौत के मामले में अधिवक्ता बेटे ने दी हत्या की तहरीर, होटल मालिक सहित तीन पर शक

Tue, 27 Aug 2024 06:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 06:15 AM IST
सार

तहरीर में उन्होंने बताया है कि 24 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर शाम 5:14 मिनट पर प्रकाश जायसवाल का फोन आया। 17 सेकेंड की काॅल में उसने यह बताया कि पिताजी की मृत्यु हो गई है। उन्होंने पूछा कि वह कहां हैं तो बताया कि आप होटल पर आ जाइए।

विज्ञापन
Advocate son files complaint of murder in case of death of old man, three including hotel owner suspected
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में बुजुर्ग गोपाल शांडिल्य (80) की होटल में करंट लगने से मौत के मामले में उनके अधिवक्ता बेटे चेतन शांडिल्य ने हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पिता के साथ तीन करोड़ रुपयों की हेराफेरी की गई और ऐसा करने वालों ने ही घटना अंजाम दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने बताया है कि 24 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर शाम 5:14 मिनट पर प्रकाश जायसवाल का फोन आया। 17 सेकेंड की काॅल में उसने यह बताया कि पिताजी की मृत्यु हो गई है। उन्होंने पूछा कि वह कहां हैं तो बताया कि आप होटल पर आ जाइए। इसके बाद वह होटल पहुंचे और तीसरे तल पर जाकर देखा तो कमरा बंद था जिस पर बाहर से ताला अटका हुआ था। साथ ही तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस पहले से ही वहां मौजूद थी, जिसमें चौकी इंचार्ज थे।

विज्ञापन


बकौल चेतन, उन्होंने पुलिस आयुक्त के पीआरओ से वार्ता की जिसमे बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अटके हुए ताले को हटाया और दरवाजा तोड़कर फोरेंसिक टीम व पुलिसकर्मियों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो पिताजी फर्श पर मृत पड़े थे। उनका आरोप है कि पूर्व में भी सन 2017 अगस्त से वह कुछ लोगों के खिलाफ जनसुनवाई के साथ ही ईमेल और पोस्ट से लगातार शिकायत दर्ज कराते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता के साथ लगभग तीन करोड़ की हेराफेरी कुछ लोगों ने कर रखी थी। आरोप लगाया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हेराफेरी करने वालों ने ही इसी लेनदेन की वजह से अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से यह वारदात की है। उन्होंने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

बुजुर्ग शनिवार को लोकसेवा आयोग के पास स्थित होटल में संदिग्ध हाल में मृत मिले थे। रात होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। रविवार दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान खुलासा हुआ कि करंट लगने से उनकी मौत हुई। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला।

गौरतलब है कि मृतक के बेटे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता चेतन शांडिल्य ने घटना के बाद आशंका जताई थी कि उनके पिता की करंट लगाकर हत्या की गई। उन्होंने कहा था कि संपत्ति के लालच में हत्या की गई। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन कहा था कि वह जल्द ही इस संबंध में विस्तृत खुलासा करेंगे। देर शाम तक उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि फिलहाल उन्हें पोस्टमार्टम रिपाेर्ट नहीं मिली है। न ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी गई है।            

यह है पूरा मामला

बुजुर्ग गोपाल शांडिल्य टीबी सप्रू रोड के रहने वाले थे। घर के बगल में ही उनकी एक बेशकीमती जमीन थी, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले बेच दिया था। इसी जमीन पर होटल बना और होटल बनने के बाद से ही वह तीसरे तल पर अकेले ही रहते थे। जबकि पड़ोस में स्थित घर पर उनके बेटे परिवार समेत रहते हैं। शनिवार शाम बुजुर्ग होटल के कमरे में संदिग्ध हाल में मृत मिले थे। होटल कर्मचारियों व पुलिस का कहना है कि दरवाजा भीतर से बंद था और वीडियोग्राफी के दौरान दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। उधर बेटे का आरोप है कि दरवाजे पर बाहर से ताला लटकाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed