फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate's son cheated of Rs 20,000 by giving threat of sending him to jail in rape case, police registered ca

Prayagraj : अधिवक्ता के बेटे को दुष्कर्म के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर ठगे 20 हजार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 05 Aug 2024 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता हरेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 22 अप्रैल को उनके पास एक व्हाट्सएप काॅल आई। फोनकर्ता ने खुद का नाम सब इंस्पेक्टर विजय कुमार बताया। कहा कि आपके बेटे आदित्य को फाफामऊ बीबीएस इंजीनियरिंग काॅलेज के पास गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Advocate's son cheated of Rs 20,000 by giving threat of sending him to jail in rape case, police registered ca
fraud case - फोटो : freepik

विस्तार

खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद से आया है। जालसाज ने यहां के रहने वाले अधिवक्ता को फोन कर कहा कि उनका बेटा दुष्कर्म के केस में फाफामऊ बीबीएस इंजीनियरिंग काॅलेज के पास से गिरफ्तार हो गया है। अगर उसे छुड़ाना है तो बीस हजार रुपये देने होंगे। पैसे देने के बाद जब उनसे दोबारा मांग की गई तो ठगी के बारे में पता चला। शिवकुटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता हरेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 22 अप्रैल को उनके पास एक व्हाट्सएप काॅल आई। फोनकर्ता ने खुद का नाम सब इंस्पेक्टर विजय कुमार बताया। कहा कि आपके बेटे आदित्य को फाफामऊ बीबीएस इंजीनियरिंग काॅलेज के पास गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म के केस में गिरफ्तार हुए तीन लड़कों ने उसका नाम लिया है। इन तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद फोनकर्ता ने बेटे से बात कराई तो हूबहू बेटे की रोने की आवाज सुनाई दी। इतना कहा कि दोस्तों ने उसे फंसा दिया है। इससे भयभीत होकर पीड़ित ने जालसाज के खाते में बीस हजार रुपये भेज दिए। जालसाज का दोबारा फोन आया और बोला कि अधिकारी इतने पैसों में नहीं मान रहे हैं और पैसों की मांग होने लगी। पीड़ित ने बताया कि जिस खाते में पैसे डलवाए वह किसी जमेशद अंसारी के नाम पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश के नाम पर 4.60 लाख की ठगी

पुलिस को दी तहरीर में रुचि सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने 4.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म ब्लाॅक लाइजर्स एप के माध्यम से शेयर बाजार में टारगेट दिए जाते थे। हर बार अलग-अलग खातों में रुपये डालवाए जाते हैं। इसमें कुछ पैसे भी निकाले, इससे इस एप पर विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने 3.42 लाख रुपये आरटीजीएस किए और 1.18 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में जमा किए। शिवकुटी थाना पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पैसे दोगुने करने का लालच देकर 6.47 लाख ठगे

मुठ्ठीगंज सालिकगंज रोड के रहने वाले संजय कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नाैकरी करते हैं। बताया कि व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से टेलीग्राम का लिंक मिला। इसमें पैसों का निवेश कर दोगुना करने का लालच दिया गया था। झांसे में आकर उसने 6.47 लाख रुपये जालसाजों के खाते में भेज दिए। कुछ दिन बाद दोगुना पैसे लेने के लिए जालसाजों को फोन किया गया तो उनका कोई जवाब नहीं आया और न ही पैसे लाैटाए जा रहे हैं। साइबर सेल में शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में जमा 61,990 रुपये फ्रीज कर दिए हैं।

क्रेडिट कार्ड में इंटरनेशनल चार्ज कटने के नाम पर 34 हजार उड़ाए

खुल्दाबाद बेनीगंज निवासी रवींद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर बीते तीन जून को अंजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने खुद के आरबीएल बैंक से होने की बात कहते हुए कहा कि आपका इंटरनेशनल कार्ड का चार्ज लग रहा है। इसे वह अपने मोबाइल नंबर से समाप्त कर सकते हैं। इसके बाद उसने एक लिंक भेजकर एक फॉर्म भरने को कहा। झांसे में आकर उन्होंने एप डाउनलोड कर कार्ड की जानकारी भर दी। इससे मोबाइल हैक हो गया और बिना ओटीपी बताए क्रेडिट कार्ड से 12,471, 9524, 9190 और 3346 इस तरह कुल 34,532 हजार रुपये कट गए। यह ट्रांजक्शन महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिक सिटी बोर्ड के खाते में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed