{"_id":"5dffc88c8ebc3e87cf3e1853","slug":"advocate-reached-court-for-assault-in-police-station-allahabad-news-ald2636997108","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में मारपीट के मामले को लेकर कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में मारपीट के मामले को लेकर कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता
विज्ञापन
Advocate reached court for assault in police station
प्रयागराज। धूमनगंज थाने में खुद व एक अन्य साथी के साथ मारपीट मामले में पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भुक्तभेागी अधिवक्ता जेपी पांडेय ने कोर्ट से गुहार लगाई है। कोर्ट में दी गई अर्जी में कहा गया है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रसूलाबाद तेलियरगंज निवासी जेपी पांडेय जिला कचहरी के अधिवक्ता हैं। उन्होंने कोर्ट में 156(3) के तहत अर्जी देकर आरोप लगाया है कि 15 नवंबर की रात दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में वह अपने अधिवक्ता साथी अरविंद सिंह निवासी राजरूपपुर के साथ धूमनगंज थाने पहुंचे। जहां उनके कहने पर हिरासत में लिए गए दोनों पक्ष सुलह के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि सुलहनामा लेकर छोड़ने के लिए कहने पर वहां तैनात मुंशी ने गालीगलौच व धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विरोध पर थाना प्रभारी व एक दरोगा समेत 5-6 अन्य पुलिसकर्मियों ने गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि सोने का ब्रेसलेट व 2500 नगद भी छीन लिया। मारपीट में उनके हथेली व अन्य जगहों पर चोट आई। आरोप है कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई इसके बावजूद अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। भुक्तभोगी अधिवक्ता का आरोप है कि घटना की सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं के विरोध के बाद मौके पर मौजूद अफसरों ने मामले में दो पुलिसकर्मियोें को लाइन हाजिर व एक के खिलाफ जांच कराने शुरू कराने की घोषणा की थी।लेकिन सभी आरोपी पुलिसकर्मी अब भी तैनात हैं। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है।