फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate murder case: SP state president meets the victim's family, assures them of justice

अधिवक्ता हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Wed, 21 Oct 2026 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Oct 2026 03:45 PM IST
सार

प्रयागराज के सलोरी में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों ने सरकारी सहायता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Advocate murder case: SP state president meets the victim's family, assures them of justice
सतीश श्रीवास्तव के घर पर सांत्वना देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को सलोरी मोहल्ले में गोलीकांड में मारे गए अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात की। अधिवक्ता की 15 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश कार्यालय में निर्वाचन का कार्य देख रहे प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव सहित स्थानीय नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सपा नेताओं ने मृतक अधिवक्ता की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव, बेटियों वैष्णवी और वैशाली तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

मृतक की पत्नी और बेटियों ने जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या की घटना बताते हुए अपना दुख व्यक्त किया। परिजनों ने अब तक किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही परिजनों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलवाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed