फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate Idris murder case, Strike in district court

हत्या के विरोध में कचहरी में हड़ताल

Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Advocate Idris murder case, Strike in district court
प्रयागराज में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या के बाद विरोध में एसडीएम के वाहन को रोक - फोटो : CITY DESK
बीस लाख रुपये और गांव में जमीन देने की शासन से की मांग
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ ने तत्काल दस हजार की दी आर्थिक सहायता
प्रयागराज। अधिवक्ता इदरीश अहमद की हत्या से वकीलों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को संघ की आम सभा में घटना की निंदा की गई और विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों के एक समूह ने एसएसपी कार्यालय के सामने पहुंच कर चक्काजाम कर विरोध जताया।
अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ता इदरीस के गांव सेहुडा पहुंचे और परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। अधिवक्ता संघ नेे जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता और अधिवक्ता के गांव सेहुंडा में जमीन देने की मांग शासन से की है। संघ के उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह यादव जीतू की अध्यक्षता में सभा कर शोक जताया है। संघ ने नवाबगंज थाने में अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने की निंदा की और एसएसपी से दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की है। अधिवक्ता हसीब अहमद के निधन पर संघ ने शोक जताया है।
विज्ञापन

आम सभा में अखिलेश चंद शुक्ल, देवेंद्र मिश्र लारा, इंद्रेश कुमार मिश्र, अनिल कुमार शुक्ल अन्नू, कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे है। संघ केे पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने घटना की निंदा और अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एडवोकेट एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अजीत भाष्कर और सचिव रूपेंद्र नाथ ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और हत्याओं की निंदा की और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है।

Advocate Idris murder case, Strike in district court

Advocate Idris murder case, Strike in district court- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed