फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate died of heart attack in hotel, incident happened while eating food

Prayagraj : होटल में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी अधिवक्ता की मौत, खाना खाते वक्त हुई थी घटना

Sun, 27 Oct 2024 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

विजय पुत्र शिवसहाय मिश्र वाराणसी के गंगोत्री नगर, सिद्धिदात्री कॉलोनी शिवपुर के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार शाम 4:50 मिनट पर वह सिविल लाइंस में कूपर रोड स्थित होटल रामकृष्ण में पहुंचे थे और बताया था कि वह हाईकोर्ट के काम से आए हैं। इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे और अगले दिन शाम को चार बजे के करीब कमरे में मृत पड़े मिले।

विज्ञापन
Advocate died of heart attack in hotel, incident happened while eating food
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

सिविल लाइंस में कूपर रोड पर स्थित होटल में वाराणसी से आए अधिवक्ता विजय कुमार मिश्र (40) की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट आया है। परिजन देर रात ही पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वाराणसी चले गए।

विज्ञापन


विजय पुत्र शिवसहाय मिश्र वाराणसी के गंगोत्री नगर, सिद्धिदात्री कॉलोनी शिवपुर के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार शाम 4:50 मिनट पर वह सिविल लाइंस में कूपर रोड स्थित होटल रामकृष्ण में पहुंचे थे और बताया था कि वह हाईकोर्ट के काम से आए हैं। इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे और अगले दिन शाम को चार बजे के करीब कमरे में मृत पड़े मिले।
विज्ञापन


परिजनों के कहने पर पुलिस ने रात में ही जिलाधिकारी से अनुमति लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना आया है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। उधर यह बात भी सामने आई है कि कमरे में मृत पड़े मिलने के दौरान अधिवक्ता के हाथों में खाना भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि खाना खाते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सिविल लाइंस प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वाराणसी चले गए। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब उनकी पत्नी का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके पति फोन नहीं रिसीव कर रहे हैं। इस पर कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो सिविल लाइंस चौकी में सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। परिजनों को बताया गया तो उन्होंने कहा कि उनके आने तक दरवाजा न खोला जाए। शाम चार बजे के करीब परिजन पहुंचे तो वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान अधिवक्ता फर्श पर मृत पड़े मिले। जांच पड़ताल के बाद शव मर्चरी भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रात में फोन पर बात होने पर अधिवक्ता ने होटल का नाम व पता बताया था। सुबह कई बार फोन करने के बावजूद कॉल न रिसीव होने पर पत्नी ने इंटरनेट से नंबर खोजकर होटल में फोन किया। एसीपी सिविल लाइंस श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रात में ही कराया जाए। मृतक के शरीर पर किसी तरह के जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed