{"_id":"5f67b4e56dba4956765d82bf","slug":"advanced-ct-scan-machine-installed-for-sr-patients-in-srn","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एसआरएन में कोविड मरीजों के लिए लगाई गई एडवांस सीटी स्कैन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एसआरएन में कोविड मरीजों के लिए लगाई गई एडवांस सीटी स्कैन मशीन
Mon, 21 Sep 2020 10:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन अस्पताल में रविवार से कोरोना मरीजों की नई एवं एडवांस टेक्नोलॉजी युक्त सीटी स्कैन मशीन से जांच शुरू हो गई है। इसे पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में लगाया गया है। इससे केवल कोविड मरीजों की ही जांच होगी। चिकित्सकों का कहना है कि इससे कोविड मरीजों के उपचार में और आसानी होगी।
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की चिकित्सकों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। शासन से मंजूरी के बाद रविवार को सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल कर संचालित कर दी गई है। यह मशीन नई और आधुनिक तकनीकी से युक्त है। मरीज के एक ही पॉजिशन में रहने पर भी परे शरीर को स्कैन कर रिपोर्ट दे देगी। इससे केवल कोरोना मरीजों का सीटी स्कैन किया जाएगा। अन्य मरीजों के लिए पुरानी बिल्डिंग में पहले से ही सीटी स्कैन मशीन लगी है।
पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के प्रभारी डॉ. मोहित जैन ने बताया कि रिपोर्ट के लिए सिस्टम को एडवांस तौर पर डेवलप किया गया है। स्कैन के बाद रिपोर्ट सीधे आईसीयू अथवा अन्य वार्ड में मौजूद संबंधित चिकित्सक को प्रेषित की जा सकेगी।
विज्ञापन
बताया कि भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों में 50 फीसदी से अधिक मरीज ऐसे होते हैं, जिनको सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। इसके शुरू होने से मरीजों में अब लंग्स में इंफेक्शन का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। नई मशीन से पहला सीटी स्कैन कोविड वार्ड नंबर 13 नंबर में भर्ती मरीज का हुआ। इसके बाद 10 और मरीजों का सीटी स्कैन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह, प्रमुख अधीक्षक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय डॉ. एके श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य डॉ. वी के पाण्डेय, अधीक्षक कोविड डॉ मोहित. जैन, डॉ. एस बी यादव, डॉ. संतोष सिंह, अधीक्षक गौतम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।