{"_id":"69298543921d2793ca04aa19","slug":"admission-to-ct-nursery-ntt-and-dped-from-december-1st-applications-will-be-done-in-online-mode-know-the-co-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सीटी नर्सरी, एनटीटी और डीपीएड में दाखिला पहली दिसंबर से, ऑनलाइन मोड में होंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सीटी नर्सरी, एनटीटी और डीपीएड में दाखिला पहली दिसंबर से, ऑनलाइन मोड में होंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
Fri, 28 Nov 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Nov 2025 04:49 PM IST
सार
UP CT Nursery NTT DPEd Admission 2025 Notification: उत्तर प्रदेश में सीटी नर्सरी, डीपीएसई (एनटीटी) और डीपीएड दाखिला 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली दिसंबर से वेबसाइट www.entdata.co.in पर शुरू होंगे।
विज्ञापन
नर्सरी ट्रेनिंग टीचिंग कोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
UP CT Nursery NTT DPEd Admission 2025 Notification: उत्तर प्रदेश में सीटी नर्सरी, डीपीएसई (एनटीटी) और डीपीएड दाखिला 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली दिसंबर से वेबसाइट www.entdata.co.in पर शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों के लिए 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है और फीस 27 दिसंबर तक जमा होगी। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने और प्रिंट आउट लेने की आखिरी ताीख 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से स्वीकार होंगे। फीस जमा करने के बाद सभी चरण पूरे करने के बाद ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा। यूपी के दो संस्थानों में सीटी नर्सरी की 61, एनटीटी की 1550 और डीपीएड की 130 सीटें हैं। इन्हीं पर उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं वे तत्काल ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन