फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Administrative officer linked to Dubai cheated, money went to 30 accounts

Prayagraj News: दुबई से जुड़ा प्रशासनिक अधिकारी से ठगी के तार, 30 खातों में गए पैसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Administrative officer linked to Dubai cheated, money went to 30 accounts
माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा से 18 लख रुपए की ठगी में साइबर पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस जांच में पता चला कि दुबई में बैठे साइबर ठग ने घटना को अंजाम दिया है। वही, ठगी के पैसे अबतक 30 से अधिक खातों में ट्रांसफर हुए हैं। बहरहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड में सूर्य प्रकाश मिश्रा बतौर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह तेलियरगंज के टीबी कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान सुलागना घोष से हुई थी। उसने खुद कुछ चेन्नई निवासी बताया था। इसके बाद अपने मेंटोर से संपर्क कराया। ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी में कमाने का लालच देकर पैसा निवेश करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद अलग अलग अमाउंट में पैसा भेज दिया गया। शुरुआती दिनों में लालच के तौर पर कुछ पैसा वापस खाते में भेजा गया। लेकिन बाद में पैसा आना बंद हो गया। इस तरह लगभग 18 लाख रुपये की चपत लग गई। ठगी का खुलासा तब हुआ जब 21 लाख रुपये और मांगे गए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस का का कहना है कि दुबई, नेपाल में बैठे साइबर ठग इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। इस केस में भी विदेश से तार जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed