{"_id":"67608d62212585c5840f456b","slug":"administration-reached-to-demolish-construction-on-disputed-land-of-bsp-candidate-allahabad-news-c-3-ald1007-521063-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बसपा प्रत्याशी की विवादित भूमि पर निर्माण को गिराने पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बसपा प्रत्याशी की विवादित भूमि पर निर्माण को गिराने पहुंचा प्रशासन
विज्ञापन
फूलपुर से बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह के हनुमानगंज में जीटी रोड के पास स्थित पट्टी घीना उर्फ लालापुर में एक जमीन के टुकड़े पर निर्माण गिराने सोमवार को प्रशासन की टीम पहुंच गई। गहमागहमी के बाद शाम करीब चार बजे राजस्वकर्मी व पुलिस बिना कार्रवाई के वापस लौट गई। बसपा प्रत्याशी ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है।
क्षेत्र के पट्टीघीना उर्फ लालापुर में भूमि संख्या 413 रकबा 7 बीघा दो बिस्वा राजस्व अभिलेखों में पीडब्ल्यूडी व नान जेडए के खाते में दर्ज है। इस जमीन के कुछ भाग पर फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे जितेंद्र कुमार सिंह और उनके परिवार का कब्जा है।
सोमवार दोपहर पीडब्ल्यूडी की शिकायत पर राजस्व कर्मी और सरायइनायत पुलिस कब्जा हटाने के लिए मौके पर पहुंच गई। जितेंद्र सिंह ने विरोध किया तो राजस्व कर्मियों ने उप जिलाधिकारी फूलपुर के जारी नोटिस का हवाला दिया और तत्काल जमीन खाली करने का निर्देश दिया। कब्जाधारकों ने जमीन को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन होने का साक्ष्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसके बाद भी प्रशासन कुछ मानने को तैयार नहीं हुआ। जानकारी होने पर कई बसपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। शाम चार बजे राजस्व कर्मी और पुलिस बिना कार्रवाई के चले गई। जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। मतगणना के दौरान सत्ता पक्ष के वर्तमान विधायक से विवाद के बाद बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उन्हें उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश भी प्राप्त हो गया है।