फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Administration is ready for preparations for Mauni Amavasya

Prayagraj News: मौनी अमावस्या की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद

Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Administration is ready for preparations for Mauni Amavasya
मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद है। रविवार को मौनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र में स्नान के लिए सहसों चौराहे पर प्रशासन ने बैरियर लगाकर आवागमन को सुगम बनाया। पिछले साल हुए महाकुंभ से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस वर्ष चौराहे के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की है। जिससे स्नानार्थियों को सुचारु एवं सुरक्षित मार्ग मिल सके। श्रद्धालुओं की भीड़ को संगम क्षेत्र तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद नजर आ रहे हैं। सहसों पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की सेवा, सुरक्षा और उनके सुगम आवागमन के लिए सभी रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल भी दिन-रात तैनात हैं। जिससे दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed