फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Additional buses had to be run after noon, people started returning home on Sunday after celebrating Holi

Prayagraj : दोपहर बाद चलानी पड़ीं अतिरिक्त बसें, होली मनाकर रविवार को ही घर लौटने लगे लोग

Sun, 16 Mar 2025 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 08:25 PM IST
सार

त्योहार मनाकर रविवार से ही लोगों ने वापसी शुरू कर दी। सुबह सिविल लाइंस अड्डे पर स्थिति सामान्य रही लेकिन, दोपहर बाद रोडवेज को अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। कालिंदीपुरम के अनिकेत यादव ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है।

विज्ञापन
Additional buses had to be run after noon, people started returning home on Sunday after celebrating Holi
सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्योहार मनाकर रविवार से ही लोगों ने वापसी शुरू कर दी। सुबह सिविल लाइंस अड्डे पर स्थिति सामान्य रही लेकिन, दोपहर बाद रोडवेज को अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। कालिंदीपुरम के अनिकेत यादव ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है। लेकिन, ट्रेनों में कंफर्म बर्थ न मिलने की वजह से वह अब बस से ही रवाना हो रहे हैं। इसी तरह शाहगंज के पंकज मौर्य ने कहा कि उन्हें भरतपुर राजस्थान जाना है। कहा कि वह यहां से कानपुर, फिर दूसरी बस भरतपुर के लिए पकड़ेंगे। इस बीच सिविल लाइंस बस स्टेशन पर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और अयोध्या रूट की बसों में खूब भीड़ गई।

विज्ञापन

इन्हीं चार रूटों पर रोडवेज ने अधिकांश अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया। उधर, दिल्ली के लिए भी यूपी रोडवेज ने सात अतिरिक्त बसें चलाईं। वहीं, दूसरी ओर तमाम प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची का खूब फायदा उठाया। सिविल लाइंस से शाम के समय एक के बाद एक दर्जनभर एसी स्लीपर बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं।

विज्ञापन

सामान्य दिनों में इन बसों का किराया प्रति व्यक्ति 1300 से 1500 रुपये रहता है। लेकिन, रविवार को इन बसों के संचालकों ने चार से पांच हजार रुपये तक का किराया वसूले। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि 18 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी अतिरिक्त बसें चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट कंफर्म कराने को सूबेदारगंज मुख्यालय में लगाते रहे दौड़

होली की वजह से वेटिंग टिकट वाले यात्री मुख्यालय कोटा (एचओ) से बर्थ कंफर्म कराने के लिए सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय पहुंच गए। वहां प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय पर लोगों की होड़ लग गई है। अफसरों के फोन लगातार वहां घनघनाते रहे। रविवार को कार्यालय बंद होने के बाद कोटा सेल के बाहर लोग पर्ची लेकर वहां रखे बॉक्स में उसे डालते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed