फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   additional bus will run for roadways delhi on diwali

दिवाली पर रोडवेज दिल्ली के लिए चलाएगा 30 अतिरिक्त बसें

Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
additional bus will run for roadways delhi on diwali
दिल्ली की राह आसान करेगी 30 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर के लिए भी अतिरिक्त फेरे
अमावस्या मेले के मद्देनजर चित्रकूट के लिए चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें
प्रयागराज। दिवाली के अवसर पर दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर यूपी रोडवेज ने अतिरिक्त बस चलाने का एलान किया है। 20 अक्तूबर से यूपी रोडवेज राजधानी दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर देगा। इस दौरान हर रोज दिल्ली के लिए 30 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली के अलावा रोडवेज ने कानपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं गोरखपुर के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। दरअसल दिवाली के पूर्व दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। 25 एवं 26 अक्तूबर को प्रमुख ट्रेनों की सभी श्रेणियों में नो रूम की स्थिति हो गई है। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज ने दिवाली के आसपास की तिथियों में अतिरिक्त बस चलाने की तैयारी की है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि पर्व मनाने के लिए लोग आसानी से प्रयागराज आ सके इसके लिए 30 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया जा रहा है। इन बसों का संचालन 20 अक्तूबर से शुरू होगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी रूट पर भी दस-दस अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में लगने वाले अमावस्या मेले के लिए अवसर पर भी रोडवेज द्वारा 150 बसों का इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन 25 अक्तूबर से तीन नवंबर की अवधि में होगा। उधर दिवाली के अवसर छुट्टी न लेने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed