{"_id":"d05e0cbe14bdee37aef704a2c142521a","slug":"ada-shivkuti-illegal-building-demolition-in-slori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए ने शिवकुटी, सलोरी में गिराए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए ने शिवकुटी, सलोरी में गिराए अवैध निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। एडीए ने मंगलवार को शिवकुटी, गोविंदपुर एवं सलोरी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान में एचएफएल सहित अन्य हिस्सों में पांच अवैध निर्माण गिराए गए। साथ ही सड़क पर कब्जा कर उठाई दीवार, शेड, गेट आदि ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध का भी प्रयास किया लेकिन साथ गई पुलिस ने मामला संभाल लिया।
शिवकुटी और सलोरी में प्रतिबंधित एचएफएल क्षेत्र में अवैध निर्माण लगातार जारी है। एडीए की ओर से चेतावनी, सीलबंदी की कार्रवाई के बाजवूद लोग मकानों का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार को जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में शिवकूटी थाने की पुलिस एवं पीएसी के साथ एडीए का दस्ता मौके पर पहुंचा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
इस बीच कुछ लोगों ने विरोध का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। कार्रवाई में शिवकुटी चिल्ला, सलोरी में अमिताभ बच्चन पुलिया एवं गंगेश्वर मंदिर के पास पांच अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त किए गए। गोविंदपुर आवास योजना में एचआईजी 14 से 19 के बीच में साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क पर आवंटियों ने कब्जा कर दीवार उठाने के साथ शेड और गेट लगा लिया था। दस्ते ने उसे भी ध्वस्त कर सड़क को कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई में जेई रवींद्र शुक्ल, सुपरवाइजर राम नारायण स्वर्णकार, अच्छे लाल चौरसिया भी शामिल थे।
विज्ञापन
एडीए की ओर से मंगलवार को फाफामऊ स्थित शांतिपुरम आवास योजना के सेक्टर में स्थित पार्क एवं डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया। इससे साथ नैनी स्थित आवंतिका आवास योजना के पार्कों में पौधे लगाए गए। उद्यान निरीक्षक अरविंद मिश्र की देखरेख में दोनों योजनाओं में पांच सौ पेड़ लगाए गए।