फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Actor Allu Arjun fan reached Mahakumbh in style, seen in Pushpa Raj's getup

Mahakumbh : अभिनेता अल्लू अर्जुन की स्टाइल में महाकुंभ पहुंचा उनका जबरा फैन, पुष्पा राज के गेटअप में आया नजर

Wed, 05 Feb 2025 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

फिल्म पुष्पा द राइज के डायलाग झुकेगा नहीं से पूरे देश में पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन भले ही महाकुंभ में नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनके जबरा फैन ने यहां से धूम मचा दी है।

विज्ञापन
Actor Allu Arjun fan reached Mahakumbh in style, seen in Pushpa Raj's getup
अभिनेता अल्लू अर्जुन का हम शक्ल महाकुंभ में पहुंचा, पुष्पा फिल्म का डायलॉग सुनकर कर रहा मनोरंजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिल्म पुष्पा द राइज के डायलाग झुकेगा नहीं से पूरे देश में पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन भले ही महाकुंभ में नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनके जबरा फैन ने यहां से धूम मचा दी है। पुष्पा राज के गेट अप में यह युवक अपने को अल्लू अर्जुन का सबसे बड़ा प्रशंसक बता रहा है। यह मौनी अमावस्या के एक दिन पहले ही महाकुंभ में पहुंच गया है। इसको देखने के बाद लोग इसके अल्लू अर्जुन समझ लेते हैं और इसको घेरकर साथ में सेल्फी लेने लगते हैं।

विज्ञापन


पुष्पा द राइज और पुष्पा द रूल के डायलॉग सुनाकर यह लोगों का खूब मनोरंजन भी कर रहा है। महाराष्ट्र का बताया जाने वाला यह युवक महाकुंभ मेले में कई सेक्टरों में जा चुका है। इसको देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। यह किसी को निराश भी नहीं करते और पुष्पा फिल्म का डायलॉग अभिनेता अल्लू अर्जुन के अंदाज में बोलते हैं, जिसे सुनकर लोग ताली बजाने लगते हैं। देखते ही देखते इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed