फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action taken against illegal soil mining, 11 tractors and one JCB seized

Prayagraj : अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, 11 ट्रैक्टर और एक जेसीबी सीज

Mon, 07 Apr 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 05:59 PM IST
सार

देवरख कछार डीपीएस स्कूल के सामने अवैध रूप से की जा रही मिट्टी खनन की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी यमुनानगर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 ट्रैक्टर और एक जेसीबी को सीज किया गया है।

विज्ञापन
Action taken against illegal soil mining, 11 tractors and one JCB seized
अवैध खनन। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरख कछार डीपीएस स्कूल के सामने अवैध रूप से की जा रही मिट्टी खनन की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी यमुनानगर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 ट्रैक्टर और एक जेसीबी को सीज किया गया है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई भी चालक नहीं मिला है। महाकुंभ में सेक्टर 25 में बसाई गई टेंट सिटी के पास मेला खत्म होने के बाद मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन

रविवार को डीसीपी यमुना नगर के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस आधी रात को पहुंची तो वहां अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा था। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर और जेसीबी चालक मौके से फरार हो गए। थाना क्षेत्र नैनी होने के कारण नैनी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस सभी ट्रैक्टर और जेसीबी को कोतवाली ले आई। रविवार को सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया। मामले में एसीपी करछना वरुण कुमार ने बताया कि डीसीपी यमुना नगर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। ट्रैक्टर और जेसीबी को थाने लगाकर उसे सीज कर दिया गया है। संवाद

विज्ञापन

 

डीपीएस स्कूल के सामने रात में किया जा रहा था खनन

नैनी। देवरख कछार डीपीएस स्कूल के सामने अवैध रूप से की जा रही मिट्टी खनन की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी यमुनानगर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 ट्रैक्टर और एक जेसीबी को सीज किया गया है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई भी चालक नहीं मिला है। महाकुंभ में सेक्टर 25 में बसाई गई टेंट सिटी के पास मेला खत्म होने के बाद मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को डीसीपी यमुना नगर के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस आधी रात को पहुंची तो वहां अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा था। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर और जेसीबी चालक मौके से फरार हो गए। थाना क्षेत्र नैनी होने के कारण नैनी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस सभी ट्रैक्टर और जेसीबी को कोतवाली ले आई। रविवार को सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया। मामले में एसीपी करछना वरुण कुमार ने बताया कि डीसीपी यमुना नगर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। ट्रैक्टर और जेसीबी को थाने लगाकर उसे सीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed