फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   action started on policemen on suspicion of involvement with mafia, three inspectors were sent to non-district

उमेश पाल हत्याकांड : माफिया से संलिप्तता के शक में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू, तीन दरोगाओं का ट्रांसफर

Thu, 23 Mar 2023 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 12:07 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। डीजीपी आफिस में पुलिस स्थापना बोर्ड की 20 मार्च को हुई बैठक में प्रयागराज के तीन दरोगाओं का ट्रांसफर अलग अलग जनपदों के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों में कर दिया गया।

विज्ञापन
action started on policemen on suspicion of involvement with mafia, three inspectors were sent to non-district
up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। डीजीपी आफिस में पुलिस स्थापना बोर्ड की 20 मार्च को हुई बैठक में प्रयागराज के तीन दरोगाओं का ट्रांसफर अलग अलग जनपदों के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों में कर दिया गया। चर्चा है कि अतीक गिरोह से संबंध रखने के आरोप में प्रयागराज पुलिस की संस्तुति पर तीनों दरोगाओं के ट्रांसफर किए गए। हालांकि आदेश में इसे प्रशासनिक स्थानांतरण बताया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिश्र के आदेश अनुसार प्रयागराज में तैनात दरोगा इबरार अहमद को सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सीतापुर, समी आलम पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ और उबैदुल्ला अंसारी को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय जालौन ट्रांसफर कर दिया या। आदेश में तीनों के ट्रांसफर का कारण प्रशासनिक आधार बताया गया। डीजीपी आफिस से जारी इस आदेश की प्रदेश भर में चर्चा है। इस आदेश को उमेश पाल हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों में चर्चा रही कि अतीक गिरोह से संबंध रखने के आरोप में तीनों दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रयागराज पुलिस ने संस्तुति की थी। इसके बाद पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सामान्यत: सिविल पुलिस के दरोगाओं को जिलों में भेजा जाता है लेकिन इस आदेश में तीनों को प्रशिक्षण विद्यालयों में ट्रांसफर कर दिया गया है। तीनों दरोगाओं के ट्रांसफर आदेश की जानकारी डीजीपी और अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed