फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action fixed on the policeman who beat the truck driver for recovery

वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर को पीटने वाले सिपाही पर कार्रवाई तय

Tue, 25 Feb 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Action fixed on the policeman who beat the truck driver for recovery
Action fixed on the policeman who beat the truck driver for recovery
वसूली के लिए ड्राइवर को पीटा, सीएम से शिकायत
विज्ञापन

शिवकुटी थाने के कारखास पर आरोप, एडीजी करा रहे हैं जांच
प्रयागराज। अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवर को थाने में ले जाकर पीटने के मामले की शिकायत सीएम से की गई है। ट्रक मालिक की ओर से पंजीकृत डाक के माध्यम से सीएम के साथ ही डीजीपी व अन्य अफसरों से भी शिकायत की है। उसका आरोप है कि मामले में एडीजी ने जांच भी बैठाई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीपलगांव निवासी राधेश्याम मिश्रा ट्रक चलवाते हैं। उनका आरोप है कि 13 फरवरी की रात उनका भाई मनोज बालू लादकर शिवकुटी थाने के सामने से गोविंदपुर जा रहा था। आरोप है कि तभी थाने में तैनात कारखास सिपाही प्रवीण कुमार सिंह ने ट्रक रोककर कागज मांगे। कागज दिखाने पर वह खर्च मांगने लगा। रुपये देने से इंकार करने पर थाने के अंदर खींच ले गया और फिर अन्य सिपाहियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। गाड़ी के कागज भी फाड़ दिए। आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद इंस्पेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामले की शिकायत एडीजी से की गई तो उन्होंने जांच भी बैठाई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी हो गई और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वैसे सूत्रों की मानें तो जांच मेें आरोपी सिपाही दोषी पाया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed