फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achyutananda Murder Case Four teams search for accused

सुमित शुक्ला हत्याकांड: दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सोशल मीडिया पर दिन भर रही ये चर्चा

Sat, 03 Nov 2018 04:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sat, 03 Nov 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
Achyutananda Murder Case Four teams search for accused
इनामी छात्रनेता अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या के आरोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में लगी चार टीमें गैर जनपदों की खाक छान रही हैं लेकिन, फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, सोशल मीडिया पर दिन भर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसे नकार दिया। 
विज्ञापन


25 हजार के इनामी अच्युतानंद की 31 अक्तूबर की रात पीसीबी हॉस्टल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के साथ हरिकेश मिश्र व सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


हत्यारोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें लगाई गई हैं। हालांकि शुक्रवार देर रात तक हत्यारोपियों का कोई सुराग पुलिस हासिल नहीं कर सकी थी। तलाश में लगी टीमों ने बलरामपुर के साथ ही शहर के अल्लापुर, सुल्तानपुर व रायबरेली में दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी के अल्लापुर में रहने वाले चचेरे भाई के घर भी दबिश दी। वहां परिवारवालों से पूछताछ की गई लेकिन वह भी कुछ बता नहीं सके। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उनके मोबाइल फोन बंद हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

हॉस्टल में अवैध रूप से रहते थे
सूत्रों की मानें तो जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी आशुतोष व एक अन्य आरोपी हरिकेश अवैध रूप से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसआरके हॉस्टल में रहते थे। यहां उनके रहने की व्यवस्था भी अच्युतानंद के कहने पर हुई थी।

हरिकेश मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है और वह आशुतोष का बेहद करीबी है। हरिकेश व अच्युतानंद के करीबी आलोक के बीच हुए झगड़े के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले का तीसरा नामजद आरोपी सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस है, जो यमुनापार के जसरा का रहने वाला है। पिछले साल इविवि में उपाध्यक्ष पद पर छात्रसंघ चुनाव भी लड़ चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed