फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achievement: Prayagraj's Jhanvi honored with National Creators Award by PM Modi

उपलब्धि : प्रयागराज की जाह्नवी सिंह को पीएम मोदी ने नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से किया सम्मानित

Fri, 08 Mar 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

जाह्नवी सिंह को हेरिटेज फैशन ऑइकान श्रेणी में पीएम से पुरस्कार मिला। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मंच पर ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष पीएम ने जान्हवी से कहा कि पूरी दुनिया में भारत टैक्सटाइल्स मार्केट में फैशन के साथ ही जा सकता है। वह अकेला नहीं जाता है। रेडीमेड ब्रांड का जमाना है।

विज्ञापन
Achievement: Prayagraj's Jhanvi honored with National Creators Award by PM Modi
प्रयागराज की जाह्नवी सिंह को पीएम मोदी ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज की बेटी जाह्नवी सिंह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी के हाथों सम्मान मिला है। दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में प्रयागराज की जाह्नवी सिंह को सम्मानित किया। पुरस्कार लेने पहुंची जैसे ही जान्हवी ने सम्मान के संकेत के रूप में प्रधानमंत्री के पैर छुए तो प्रधानमंत्री ने भी जाह्नवी के पैर छूकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। पीएम ने कहा कि ‘नो बाबा पैर मत छूइये। बहुत-बहुत बधाई आपको’।

विज्ञापन


जाह्नवी सिंह को हेरिटेज फैशन ऑइकान श्रेणी में पीएम से पुरस्कार मिला। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मंच पर ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष पीएम ने जाह्नवी से कहा कि पूरी दुनिया में भारत टैक्सटाइल्स मार्केट में फैशन के साथ ही जा सकता है। वह अकेला नहीं जाता है। रेडीमेड ब्रांड का जमाना है। आप अपने बारे में कुछ सुनाइये। इस पर जाह्नवी ने कहा कि मैं चाह रही हूं कि नए भारत में जो हमारी प्राचीन परंपरा है उसे अपनी संस्कृति, शास्त्र और संस्कार साड़ियों के माध्यम से आगे लेकर जाऊ।
विज्ञापन


मेरा सभी से यही अनुरोध है कि अपनी संस्कृति, शास्त्र और संस्कारों को भूलिए मत। आप इसे अपने साथ रखिए। आप कितने भी मार्डन हो जाएं। जान्हवी ने कहा कि ‘भारत एक खूबसूरत देश है और इसकी संस्कृति और परंपरा से जुड़ी हर चीज सुंदर है। मेरा एकमात्र प्रयास इस विरासत को आगे लाना और साड़ियों जैसे फैशन के माध्यम से भारत की जड़ों को याद रखना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Achievement: Prayagraj's Jhanvi honored with National Creators Award by PM Modi
प्रयागराज की जाह्ववी सिंह को पीएम मोदी ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज के प्रीतमनगर निवासी हैं जाह्नवी सिंह
 

जाह्नवी सिंह शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री, मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह की भतीजी है। धनंजय सिंह ने बताया कि इनके पिता विनोद सिंह पटेल भी पेशे से व्यापारी हैं और माता राखी सिंह गृहणी हैं। जाह्नवी प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी हैं। उन्होंने एयरफोर्स स्कूल बमरौली से 10 वीं और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल से 12 वीं पास किया। 12 वीं के बाद कुछ अलग करने के चाह में जाह्नवी ने शिक्षा रूप करके कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करने लगी। जाह्नवी का अपना यूट्यूब चैनल है उसके इंस्टाग्राम पर लगभग 5 लाख फॉलोअर हैं।

Achievement: Prayagraj's Jhanvi honored with National Creators Award by PM Modi
जाह्नवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय परिधान पर रिसर्च कर रहीं जाह्ववी

जाह्नवी सिंह भारतीय परिधान एवं गीता पर कई रिसर्च कर रही हैं। वह अपने वीडियो के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में प्रेरित करती हैं। जाह्नवी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित किये जाने पर व्यापारियों ने प्रसन्नता जताई। तमाम व्यापारियों ने जाह्नवी के साथ ही पिता विनोद सिंह को बधाई दी। बधाई देने वालों में महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह , राजेश गुप्ता ,अतुल केसरवानी, सुरेश गुप्ता , धर्मेंद्र द्विवेदी, नरेंद्र खेड़ा, रामलोचन, सोनू साहू, ज्ञान केसरवानी, मंजीत कुशवाहा, सुनील केसरवानी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed