फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achievement: Football coach Indranil Ghosh honored with Youth Prerna Award

उपलब्धि : फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष यूथ प्रेरणा अवॉर्ड से सम्मानित, दिल्ली में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Fri, 24 Jan 2025 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 03:14 PM IST
सार

माता मीरा घोष एवं पिता जयंत कुमार घोष के सुपुत्र डॉ. इंद्रनील को  इससे पहले पेफी राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 , चेतन चौहान राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त हुई। डॉ. इंद्रनील की मां मीरा घोष ने कहा की बेटे की कड़ी मेहनत, विनम्रता और अपने खेल के प्रति प्यार ही सर्वोत्तम तरीके से प्रतिफल दे रहा है।

विज्ञापन
Achievement: Football coach Indranil Ghosh honored with Youth Prerna Award
इंद्रनील को यूथ प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के फुटबॉल प्रशिक्षक डॉ. इंद्रनील घोष को राष्ट्रीय यूथ प्रेरणा अवॉर्ड 2025  से सम्मांनित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू एवं विशिष्ट अतिथि स्मृति रस्तोगी (राष्ट्रीय न्यूज़ एंकर, डी डी वन, राज्य सभा टीवी) ने इंद्रनील घोष को ये अवॉर्ड दिया। प्रति वर्ष पराक्रम दिवस 23 जनवरी (नेताजी सुभास चंद्र बोस के जन्म दिवस) पर दिए जाने वाले इस बार यह राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह एलटीजी ऑडिटोरियम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

विज्ञापन


माता मीरा घोष एवं पिता जयंत कुमार घोष के सुपुत्र डॉ. इंद्रनील को  इससे पहले पेफी राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 , चेतन चौहान राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त हुई। डॉ. इंद्रनील की मां मीरा घोष ने कहा की बेटे की कड़ी मेहनत, विनम्रता और अपने खेल के प्रति प्यार ही सर्वोत्तम तरीके से प्रतिफल दे रहा है। पत्नी पिंकी घोष ने कहा की इनके खेल के प्रति निष्ठा और लगन ने इनको निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है, जो की हम सबके लिए गर्व की बात है। हाल ही में इंद्रनील संतोष ट्रॉफी 2024-25 सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक भी थे। वर्तमान में डॉ. इंद्रनील घोष नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने मुख्य प्रशिक्षक हैं। 
विज्ञापन


इंद्रनील कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में टेकिन्कल ऑफिसियल एवं स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010, झारखण्ड राष्ट्रीय खेल 2011, एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप, जूनियर एशियाई टेनिस चैंपियनशिप 2012, सैफ (साउथ एशियाई) अंतराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2011, 2015 में काम कर चुके हैं। इसके अलावा प्रशिक्षक के तौर पर कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्षदीप  के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके है I

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed