फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused still out of reach even after four days, case of rape of B.Ed student by taking him to Varanasi

प्रयागराज : चार दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर, बीएड की छात्रा को वाराणसी ले जाकर दुष्कर्म का मामला

Wed, 27 Sep 2023 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

अल्लापुर निवासी 18 वर्षीय बीएड की छात्रा को पिस्टल दिखाकर वाराणसी ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का मेडिकल बुधवार भी नहीं हो सका। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में यूट्यूबर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Accused still out of reach even after four days, case of rape of B.Ed student by taking him to Varanasi
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लापुर निवासी 18 वर्षीय बीएड की छात्रा को पिस्टल दिखाकर वाराणसी ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का मेडिकल बुधवार को भी नहीं हो सका।घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। मामले में यूट्यूबर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पीड़िता का मेडिकल नहीं हो सका है। अभी उसका कोर्ट में बयान भी नहीं दर्ज कराया जा सका है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मेडिकल के साथ ही उसका बयान कराया जाना था, लेकिन नहीं कराया जा सका। अल्लापुर में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा का आरोप है कि 18 सितंबर को नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जबरन पिस्टल के दम पर वाराणसी ले जाया गया। वहां उससे दुष्कर्म किया गया और धमकी दी गई। उसने यूट्यूबर सुमित, प्रियांशु, नितिश, सम्राट व निक्की को नामजद कराया है। एसीपी कर्नलगंज राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

यूट्यूब चैनल चलाता है एक आरोपी

सूत्रों का कहना है कि आरोपियों में से एक यूट्यूब चैनल चलाता है और वह गंगापार का रहने वाला है। यूट्यूब पर उसने अपने ढेरों वीडियो भी बना रखे हैं। अन्य आरोपी भी उसके साथ यूट्यूब वीडियो बनाते हैं। उधर, पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसे व उसकी रूम पार्टनर को अल्लापुर स्थित उसके कमरे के बाहर से एसयूवी में बिठाकर ले गए थे।

अश्लील हरकत का विरोध करने पर थप्पड़ मारे

पीड़िता का आरोप है कि नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद उससे व उसकी रूम पार्टनर से गाड़ी में ही अश्लील हरकत की गई। विरोध पर सुमित ने उसे थप्पड़ मारे और पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि प्रियांशु ने दुष्कर्म किया, जबकि अन्य आरोपी उसे जबरन वाराणसी ले गए और घटना में उसका सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed