{"_id":"622e2fe85bc15652305c0de4","slug":"accused-of-taking-five-thousand-for-mobile-in-custody-allahabad-news-ald3288013108","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मोबाइल के लिए पांच हजार लेने का आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मोबाइल के लिए पांच हजार लेने का आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल के लिए पांच हजार एेंठने का आरोपी हिरासत में
पुलिस पूछताछ में जुटी, बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई
प्रयागराज। पुलिस की ओर से बरामद मोबाइल फोन देने केलिए महिला से पांच हजार रुपये ऐंठने का आरोपी निखिल दूसरे दिन हिरासत में ले लिया गया। देर रात तक उससे पूछताछ की जाती रही। हालांकि अफसर इससे ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हुए। उधर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
जिला पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक दिन पहले 80 मोबाइल बरामद किए थे। यह वह मोबाइल थे जो चोरी कर लिए गए थे या गुम हो गए थे। लेकिन
पुलिस के गुडवर्क में उस समय पलीता लग गया था, जब नैनी निवासी गीता गौड़ ने बरामद फोन देने के लिए पांच हजार रुपये ऐंठने की बात बताई थी। उसने रुपये लेने वाले निखिल का नाम भी बताया था। अफसरों ने बताया था कि वह महिला का दूर का रिश्तेदार है। रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। इसकेबाद उससे लंबी पूछताछ की जाती रही। पुलिस अफसर आरोपी को हिरासत में लिए जाने की बात तो बताते रहे लेकिन पूछताछ में उसने क्या बताया, इसे लेकर वह चुप्पी साधे रहे। एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने बताया कि निखिल को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ में जो बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।