{"_id":"62729a6016ab235a0a678309","slug":"accused-of-raping-in-the-police-station-inspector-arrested-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजे में : थाने में दुष्कर्म करने का आरोपी इंस्पेक्टर प्रयागराज में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजे में : थाने में दुष्कर्म करने का आरोपी इंस्पेक्टर प्रयागराज में गिरफ्तार
Wed, 04 May 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 08:53 PM IST
सार
इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज पर ललितपुर थाने में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मोबाइल कॉल डीटेल्स से उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
ललितपुर जिले के पाली थाने के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को बुधवार को धूमनगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। ललितपुर से आई पुलिस टीम इंस्पेक्टर को ले गई। इससे पहले एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने अपने कार्यालय में इंस्पेक्टर से पूछताछ की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज पर ललितपुर थाने में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मोबाइल कॉल डीटेल्स से उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। उसके यहां होने की सूचना पर ललितपुर से एक सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को धूमनगंज पहुंची और आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद तिलकधारी सरोज को एडीजी कार्यालय ले जाया गया। जहां एडीजी ने पूछताछ की। इसके बाद टीम उसे लेकर ललितपुर रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक तिलकधारी सरोज यहां पर किसी वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए आया था। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया था, लेकिन पुलिस ने उसके दूसरे नंबर से उसकी लोकेशन पता कर ली।
विज्ञापन