{"_id":"5d1fa1218ebc3e3cc16456a7","slug":"accused-of-rape-escapes-from-district-hospital-allahabad-news-ald2486452153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी जिला अस्पताल से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार का आरोपी जिला अस्पताल से फरार
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी जिला अस्पताल से फरार
- आरक्षी, होमगार्ड समेत तीन पर मुकदमा
मंझनपुर (कौशाम्बी)। अगवा करने के बाद नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने का एक आरोपी शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल से फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल कराने के लिए पुलिस वाले उसे लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय गए थे। मामले में बेपरवाह आरक्षी, होमगार्ड व मुल्जिम के खिलाफ मंझनपुर में केस दर्ज हो गया है। एसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई को कमांडेंट को लिखा है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भुल्लू पुत्र किशन ने महीने भर पहले किशोरी का अपहरण कर लिया था। बाद में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। गुरुवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए लड़की को भी बरामद कर लिया। अदालत में पेश करने से पहले शुक्रवार को मेडिकल कराने के लिए आरक्षी सत्येन्द्र यादव व होमगार्ड संतोष कुमार मुल्जिम को लेकर जिला अस्पताल गए। दोपहर को पुलिस वालों को चकमा देकर मुल्जिम फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन जिले भर में नाकेबंदी कर दी गई। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में पिपरी कोतवाली के एसआई मनोज तोमर की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने आरक्षी तथा होमगार्ड व मुल्जिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि लापरवाह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी के लिए सभी कोतवालों के साथ एसओजी को भी अलर्ट कर दिया गया है।