{"_id":"60e736400b77290cdb26bf2d","slug":"accused-of-operating-the-establishment-by-constructing-it-against-the-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्र के विपरीत निर्माण कराकर प्रतिष्ठान संचालित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्र के विपरीत निर्माण कराकर प्रतिष्ठान संचालित करने का आरोप
Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
सार
पीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर वैलरीज इंपोरियम को सील कर दिया। प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक मानचित्र के विपरीत निर्माण कराकर प्रतिष्ठान संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
prayagraj news : भवन को सील करते प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
पीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर वैलरीज इंपोरियम को सील कर दिया। प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक मानचित्र के विपरीत निर्माण कराकर प्रतिष्ठान संचालित किया जा रहा था। भवन निर्माण के दौरान मालिक ने शपथ पत्र दिया था कि वह असमनीय भाग को स्वत:ध्वस्त करा लेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण(पीडीए) के जोनल अफसर आलोक पांडेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
जोनल अधिकारी आलोक के मुताबिक जोन एक के उपजोन-डी में नजूल प्लाट संख्या 21 पर वैलरीज इंपोरियम प्रतिष्ठान संचालित है। भवन में स्ट्रैची रोड की तरफ दस फीट तथा एमजी मार्ग की ओर तीन फीट निर्माण मानचित्र के विपरीत किया गया है। कई बार इस संबंध में भवन मालिक सुशील धर, सुशील वातल और अजय वातल को चेतावनी दी गई।
निर्देश दिए गए कि शपथ पत्र में दर्ज असमनीय निर्माण को हटा लें। जोनल अधिकारी आलोक के मुताबिक भवन मालिकों ने अवैध निर्माण नहीं तोड़ा। मानचित्र के विपरीत निर्माण होने कारण बृहस्पतिवार को वैलरीज इंपोरियम प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। प्रतिष्ठान के बाहर सीलबंदी की सूचना चस्पा कर नोटिस जारी किया गया।